बंशीधर नगर : -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूरे झारखण्ड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाने सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.
धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम लिखे 18 सूत्री मांगपत्र सौपा.धरना पर बैठे कार्यकर्ता सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो,आदिवासियों खतियानी भूमि मुक्त कराओ, वनाधिकार कानून लागू करो,वर्षो से जंगल की जमीन पर जोत कोड करने वालों को वन पट्टा दो,राहत कार्य चालू करो आदि नारे लगा रहे थे.धरना को संबोधित करते हुये भाकपा के कार्यकारी जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे महंगाई चरम पर है.महंगाई की मार से जनता त्रस्त है.दूसरी तरफ लगातार दो वर्षों से झारखण्ड में सुखाड़ होने से किसान व आम जनता परेशान है.उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को कर्ज में डूबा दिया.जब केंद्र मे भाजपा की सरकार बनी थी तो देश पर 55 लाख करोड़ कर्ज था लेकिन आज यह कर्ज बढ़कर 150 लाख करोड़ हो गया.उन्होंने कहा कि सरकार अपने पूंजीपति मित्रो के पक्ष में कार्य कर रही है.उन्होंने कहा कि इस सुखाड़ की स्थिति में भी गरीबो को मिलनेवाला राशन दो से पांच से नही मिला,जिससे गरीबो के समक्ष भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है.उन्होंने कहा कि यदि गरीबो को बकाया राशन का भुगतान जल्द नही किया गया तो भाकपा उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी.धरना को अंचल सचिव गोपाल यादव व राजकुमार भुइयां ने भी सम्बोधित किया. मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे गये मांगपत्र में रमना प्रखंड के सुनील मुखर्जी नगर कोरगा के किसान गैरमजरूआ मालिक भूमि पर वर्षो से जोत कोड कर रहे है,जिसपर भूतपूर्व सामन्तो ने चालाकी से अपने लोगो के नाम बन्दोबस्त कराकर उक्त भूमि को बकाश्त बना दिया.इस मामले की जांच कराकर उस पर काबिज लोगो के हितों की हिफाजत करने,जंगीपुर के आदिवासियों की खतियानी भूमि के कागजात बनवाकर उस पर बने मकान व बाउंड्री बना लिया गया,उसे मुक्त कराने,कोइन्दी, कधवन,भैंसवेडवा, भोजपुर, झुमरी सहित कई गांवों के राशनकार्ड धारियों को विगत दो से 5 माह तक का राशन नही मिला हैइसकी जांच कराकर राशन दिलाने,भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने,गैरमजरूआ भूमि बैंक को रद्द करने,वनाधिकार कानून 2006 को लागू कर वनाधिकार कानून संशोधन बिल को रद्द करने,60 वर्ष से ऊपर के किसानों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने,आवास व पशु शेड की जांच कराकर लाभुकों को बकाया राशि देने सहित अन्य मांगे शामिल है.धरना में मोती राम,गोपाल यादव,राजकुमार भुइयां, रामनाथ उरांव,विद्या पासवान,बेबी देवी,कुमारी देवी,मनोरमा देवी सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नौरंगी पाल ने किया.