गढ़वा :
-भारतीय जीवन बीमा निगम गढ़वा शाखा के द्वारा एलआईसी का 67 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि वरीय शाखा प्रबंधक पावन भेंगरा,गढ़वा शाखा प्रबंधक अमित कुमार, वरिष्ठ एसबीए सूर्यदेव दुबे, वीरेंद्र तिवारी सीएम क्लब मेंबर अजय यादव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक पावन भेंगरा ने कहा कि एलआईसी का स्थापना इसी दिन हुआ था उस दिन से लेकर आज तक एलआईसी ने कई मुकाम हासिल किया उन्होंने बताया कि गढ़वा शाखा इस वित्तीय वर्ष में कई मानकों में जोनल स्तर पर नंबर वन पर रहा है उन्होंने बताया कि एलआईसी विभिन्न तरह की स्कीम लेकर आई है जिससे ग्राहकों को फायदा होगा कार्यक्रम में विजय गांगुली, प्रदीप कुमार,राम उदित कुमार, संजय शुक्ला,अनिल चौबे, सुदर्शन पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।