whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203189
Loading...


धर्मपालन में कभी भी बहानेबाजी नहीं करनी चाहिए, इससे ईश्वर नाराज होते हैं: जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 31-Aug-23, 04:19 PM visibility 658
Share



धर्मपालन में कभी भी बहानेबाजी नहीं करनी चाहिए, इससे ईश्वर नाराज होते हैं: जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : संसारमें न तो कोई किसीका मित्र है, न शत्रु है मनुष्य किसीको अपना शत्रु मानकर उसपर क्रोध करते हैं; वे वास्तव में अपनी ही हानि करते हैं। संसार विष्णुमय है। शरीरका एक अङ्ग दूसरे अङ्गका शत्रु कैसे हो सकता है ?भगवान्की कथामें श्रद्धा करे, भगवान्‌की प्रतिमाको पूजा करे, भगवान्‌का स्मरण करे, भगवान्‌के ही चरणकमलोंमें रिश झुकावे, भगवान्‌को ही संसारमें सबसे बड़ा साथी माने, भगवान्का हो सेवक बने और भगवान् के ही चरणकमलोंमें सम्पूर्णरूपसे आत्मसमर्पण कर दे । जो पुरुष इस प्रकार भगवान्‌की भक्ति करते हैं, वे इस असार संसारके बन्धनसे मुक्त होकर परमपद पाते हैं।तुम परमेश्वर और भोग दोनोंकी सेवा नहीं कर सकते। विषय न बटोरो ।
कलके लिये चिन्ता न करो। कल अपनी चिन्ता आप करेगा । सदा स्मरण करनेयोग्य तो एक ही वस्तु है । सदा सर्वदा सर्वत्र श्रीकृष्ण के सुन्दर नामके स्मरणमात्र से ही प्राणिमात्रका कल्याण हो सकता है। रे मनुष्य ! तू दीन होकर घर-घर क्यों भटकता है। तेरा पेट तो सेर भर आटे से ही भर जाता है। भगवान् तो उस समुद्र को भी भोजन पहुँचाते हैं जिसका शरीर चार सौ कोस लम्बा-चौड़ा है। संसारमें कोई भूखा नही रहता । चीटीं और हाथी सभीका पेट भगवान् भरते हैं। अरे मूर्ख ! तू विश्वास क्यों नहीं करता ।शोक, मोह, दुःख-सुख और देहकी उत्पत्ति सब मायाके ही कार्य हैं और यह संसार भी स्वप्न के समान बुद्धिका ही विकार है। इसमें वास्तविकता कुछ भी नहीं है। एक भगवान् ही सत्य हैं।
शरीर और मन, बुद्धि को जीता हुआ अपरिग्रही, निराशी मनुष्य शरीरसम्बन्धी कर्म करता हुआ भी पापोंको प्राप्त नहीं होता । सुख-दुःख, हानि-लाभ आदि द्वन्द्वोंमें फँसे हुए जीवोंमें जो मनुष्य हर्ष, शोकरहित होकर विचरण करता है, वही तृप्त है।मैं न राज्य चाहता हूँ, न स्वर्ग चाहता हूँ और न मोक्ष ही चाहता हूँ। मैं दुःखपीड़ित प्राणियोंके दुःखका नाश चाहता हूँ । मैं परमेश्वरसे आठ सिद्धियोंवाली उत्तम गति या भक्तिनहीं चाहता, मैं केवल यही चाहता हूँ कि समस्त देहधारियोंके अन्तःकरणमें स्थित होकर उनके कष्टोंको भोगूँ, जिससे उन्हें कष्ट न हो ।लोभ, दीनता, भय और धन आदि किसी भी कारणसे मैं अपना धर्म नहीं छोड़ सकता — यह मेरा दृढ़ निश्चय है। धर्मपालन में बहानेबाजी कभी नहीं करनी चाहिये, मैंने सत्य से हीं सब शस्त्र प्राप्त किये हैं।
मैं सत्य से कभी नहीं डिग सकता ।श्रीहरि के चरणोंकी सेवा मनुष्योंको स्वर्ग, मोक्ष, इस लोककी महान् सम्पत्ति और सब प्रकारकी सिद्धियोंको देनेवाली है। भगवान्‌की पूजा छोड़कर जो लोग दूसरेकी पूजा करते हैं, वे महामूर्ख हैं। जहाँ 'मैं', – 'मैं' और 'मेरा' इन दो शब्दोंमें ही सारे जगत्के दुःख भरे 'मेरा' नहीं है वहाँ दुःखोंका अत्यन्त अभाव है। जिस वस्तु के नाश से बड़ा दुःख होता है, उसके प्राप्त होनेसे पूर्व सुख या दुःख कुछ भी नहीं होता। अतएव उसकी प्राप्तिके पूर्वकी अवस्थाको ध्यान में रखकर मनको दुखी नहीं करना चाहिये ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play