whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165114
Loading...


जीएन कोन्वेंट स्कूल में रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर विद्यालय में रक्षासूत्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजित

location_on गढ़वा access_time 30-Aug-23, 05:26 PM visibility 676
Share



जीएन कोन्वेंट  स्कूल में  रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर विद्यालय में रक्षासूत्र बनाओ  प्रतियोगिता का आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जीएन कोन्वेंट स्कूल में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर विद्यालय में रक्षासूत्र बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है। यहाँ प्रत्येक पर्व का अपना महत्व है साथ ही पर्वों को दिल से और बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ- मनाया जाता है। देश के विभिन्न प्रमुख त्यौहारों में से रक्षाबंधन भी एक मुख्य त्यौहार है। रक्षाबंधन का पर्व मुख्य भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है।
यह दिन भारतीय भाई-बहनों के लिए एक बहुत ही खास दिन होता है जो एक दूसरे क प्रति स्नेह को दर्शाता है! रक्षा बंधन के दिन सभी बहने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बाँधती हैं और मिठाई खिलाकर लम्बी आयु एवं सुख समृद्धि की कामना करती हैं वहीं भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं तथा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं यूँ तो भारत में भाई-बहनों के बीच प्रेम और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है पर रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के वजह से ही यह दिन इतना महत्वपूर्ण बना है, हालांकि रक्षाबंधन की व्यापकता इससे भी कहीं ज्यादा है। राखी बांधना सिर्फ भाई-बहन के बीच का क्रियाकलाप नहीं रह गया है अपितु राखी देश की रक्षा, पर्यावरण की रक्षा, हितों की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने लगी है।
कार्यक्रम के अंत में क्लास 4,5,6,7 के छात्र छात्राओं के बीच रक्षाबंधन कार्यक्रम चलाया गया और बहनों ने आरती उतार कर सभी को टॉफी का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम को नीलम केशरी के निर्देशन में आयोजित किया गया जबकि सुनीता, रिजवाना शाहीन सरिता दुबे ने सहयोग प्रदान किया । स्कूल प्रबंधन द्वारा समस्त सामग्री उपलब्ध कराई गई। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक राखियाँ बनाई तथा चयनित छात्र-छात्राओं को निदेशक महोदय द्वारा पारितोषिक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play