whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185860
Loading...


ज्ञान निकेतन कान्वेंट विद्यालय में पार्श्व गायक मुकेश की मनाई गई 47वां पुण्यतिथी

location_on गढ़वा access_time 28-Aug-23, 06:19 PM visibility 653
Share



ज्ञान निकेतन कान्वेंट विद्यालय में  पार्श्व गायक मुकेश की मनाई गई 47वां पुण्यतिथी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सरेगामा म्यूजिकल कारवां के तत्वाधान में रविवार को ज्ञान निकेतन कान्वेंट विद्यालय में पार्श्व गायक मुकेश की 47वां पुण्यतिथी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिता दत्त डॉ असजद अंसारी ज्ञान निकेतन कान्वेंट विद्यालय के निर्देशक मदन केसरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा मुकेश के तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश आवाज के जादूगर थे, उन्होंने अपनी पार्श्व गायन के क्षेत्र में हर तरह के सदाबहार गीत गाए मगर उनकी आवाज़ में संजीदगी विरह और दर्द के पलों में गाए गीत सुनकर संगीत प्रेमियों को एहसास हो जाता था की ये गायक की नहीं उनकी अपनी दिलों की दर्द है जिसे मुकेश जी ने अपने सुरों में ढालकर बयां किया हो ।
इसलिए इन्हे दर्द भरे गीतों को गाने के लिए जाना जाता है, उन्होंने कहा कि उस महान हस्ती को उनकी पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर याद करने के लिए सारेगम म्यूज़िकल कारवां को साधुवाद देते हैं। डॉ असजद अंसारी ने कहा कि मै मुकेश के गाए गीतों को सुनकर बड़ा हुआ हूं और आज भी उनके गीतों को अलग अलग अवसरों पर सभी गुनगुना कर गाकर और बजाकर संगीत को हम अपने जीवन में स्थान देते है संगीत के बिना जीवन के पल अधूरे महसूस होते है मैं ऐसे हस्ती के कार्यक्रम आयोजन में समय देकर खुद गौरव और फक्र महसूस करता हुं, मैं ऐसे अदभुत हस्तियों के कार्यक्रम के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हुं । वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा अनीता दत्त ने कहा कि हमारे झारखण्ड के गढ़वा शहर में ऐसा कोई वर्ष होगा की विशेष अवसरों पर संगीत के कार्यक्रम का अयोजन निरन्तर होता रहा है जिसमें हम सभी को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होता रहा है ऐसे महान गायक जो विरले ही पैदा होते है जो गीतों की दुनियां रहने तक इनका नाम संगीतप्रेमियों के दिलों में सदा जिंदा और कायम रहेगा कार्यक्रम का शुरुआत सरेगम म्यूजिक कारवां के निदेशक उमेश विश्वकर्मा व प्रभा विश्वकर्मा ने मैना भूलूंगा मैं ना भूलूंगी. कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है गीत गाकर किया इसके बाद गोपाल कश्यप ने, तौबा ये मतवाली चाल झुक जाए फूलों की डाल और ये मेरा दीवानापन है याकुब इकबाल ने , इक दिन बिक जायेगा माटी के मोल जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल मौलिक विश्वकर्मा ने, डम डम डिगा डिगा मौसम भीगा भीगा अरुण कुमार पांडेय और प्रभा विश्वकर्मा ने , क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो गीत गाकर लोगों को मनमोहित कर दिया लोगों ने देर रात तक मुकेश के गाए हुए गीत का आनंद लिया इस कार्यक्रम में जल पथ प्रमंडल के कनिय अभियंता गुंजन कुमार सिंह आजसू अध्यक्ष दीपक शर्मा केंद्रीय सदस्य शंकर प्रताप देव गुप्तेश्वर ठाकुर गिन्नी बर्मा अब्दुल जब्बार ऊर्फ भोला पूनम कांस्यकार, ज्योति प्रकाश केशरी , सात्विक विश्वकर्मा, धनंजय कुमार,फैयाजुद्दीन शाह, विनोद प्रसाद झामुमो के अल्पसंख्यक मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नील मोहम्मद साहित्य कई लोग उपस्थित थे मंच संचालन सारेगामा म्यूजिकल कारमा के उद्घोषक अरुण कुमार पांडे ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play