whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188190
Loading...


कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा बहनों के बीच जाकर बांटा गया राखी व मिठाई

location_on गढ़वा access_time 28-Aug-23, 06:11 PM visibility 655
Share



कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा बहनों के बीच जाकर बांटा गया राखी व मिठाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कन्या विवाह और विकास सोसाइटी के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को सदर प्रखंड के तिलादाग गांव में गरीब व जरूरतमंद बहनों के बीच राखी व मिठाई का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने बताया कि संस्था के द्वारा इसी को देखते हुए रक्षाबंधन के अवसर पर घर घर में जाकर राखी व मिठाई दिया जा रहा है। ताकि बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिला सके। उन्होंने कहा कि आसपास के गांव में जाकर संस्था के द्वारा राखी व मिठाई का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या को रोकना है। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए 6 दिसंबर को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
इसी को लेकर संस्था के द्वारा गांव-गांव में जरूरतमंद बहनों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में कन्याओं को विदाई सामग्री देकर विदाई कराई जाएगी। इधर तिलदाग गांव में राखी व मिठाई वितरण के दौरान बहनों ने कहा कि इससे पहले किसी संस्था के द्वारा या किसी नेता के द्वारा इस तरह का पहल नहीं किया गया था। कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा यह पहली बार इस तरह का आयोजन कर रक्षाबंधन से पूर्व हम लोगों के बीच राखी व मिठाई का वितरण किया गया है। यह बहुत ही स्वभाग व खुशी की बात है। इस अवसर पर संस्था के जिला प्रबंधक अयूब खान, सर्वेयर दीनानाथ साव, आलम गिर, रंजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play