मझिआंव :
मझिआंव प्रखंड एवं नपं , बरडीहा प्रखंड के विभिन्न स्थानों से अंतिम सोमवारी को पूरे गाजे-बाजे के साथ जल यात्रा निकाली गई। तथा श्रद्धालुओं के द्वारा शिवालयों मे जलाभिषेक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्री शिव मंदिर से सैकड़ो महिला -पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा शिव मंदिर से जल यात्रा निकाली गई।
जो शिव मंदिर से चलकर ब्लॉक कार्यालय होते हुए लोहार पुरवा,बाई पास होते हुए पुरानी अस्पताल से रोड होते हुए बस स्टैंड मेंन बाजार होते हुए बैल गाड़ी घाट कोयल नदी के तट से कलश मे जल भरकर शिव मंदिर में भगवान शिव जी के उपर जलाभिषेक किया गया । जिसका नेतृत्व राधा कृष्ण मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री केशव नारायण दास एवं शिव मंदिर के नागा बाबा के नेतृत्व में या जेल यात्रा निकाली गई।
वही सोनपुरवा पंचायत के आचछो डीह गांव में पांच दिवसीय चल रहे भगवान शिव जी की नवनिर्मित चबुतरा पर लिंग स्थापना रविवार को किया गया। तथा सोमारी को हवन यज्ञ के साथ यह कार्यक्रम पूर्व मुखिया मधु दुबे पति आनंद दुबे के द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।वही सोमवार की रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसके अलावे बरडीहा के मारे गुरु मंदिर सहित दोनों प्रखंड के एवं नंप सहित अन्य शिवालयों में पुजा अर्चना की गई,तथा भगवान भोले से अपने इलाके, घर परीवारों की सुख शांति की कामना की गई।इस दौरान हर -हर महादेव, बोल बम, जय श्री राम, भारत माता की जय, इत्यादि नारे लगाए जा रहे थे ,इस नारे से पुरा ईलाका भक्ति मय हो गया।इस दौरान नपं में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान कलश यात्रा में बाल कलाकारों के द्वारा भोले शंकर के भेष में बसहा बैल यानी नंदी पर सवार होकर आकर्षक झांकी भी निकाली गई।
जो देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान काफी संख्या में महिला -पुरुष भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।