मेराल : खेलो इंडिया महिला पेंचेक सिलेट लीग में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्डन स्कूल मेराल की छात्राओं ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत कर मेराल का नाम रोशन किया है।
इस संबंध में विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बताया कि 27 अगस्त को गढ़वा जिले के कोच रामप्रवेश तिवारी के नेतृत्व में रांची स्थित विश्वकर्मा स्कूल प्रभात तारा खेल के मैदान में झारखंड पेनचेक सिलाट प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का चयन किया गया था जिसमें हमारे विद्यालय के छात्राओ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड तथा सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। मेडल पाने वाले में रूपा कुमारी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। प्रिंसी कुमारी, आस्था कुमारी, दीक्षा कुमारी, अवनी कुमारी, श्वेता कुमारी को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया तथा रितु कुमारी, अंबे कुमारी साक्षी कुमारी अनुपमा कुमारी रूपांजलि कुमारी श्रृष्टि कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गढ़वा जिला सहित मेराल का नाम रोशन किया है उन्होंने बताया कि मेरे विद्यालय में कई प्रकार के खेल का आयोजन किया जाता है जिसका परिणाम है कि आज हमारे विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है।
इसके लिए विद्यालय परिवार बच्चों के प्रति उज्जवल भविष्य की कामना करता है। साथ ही इन बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर मेरे विद्यालय का नाम रौशन किया है।