गढ़वा : सुर सम्राट दर्द भरे नगमों के मसीहा स्वर्गीय मुकेश चंद्र माथुर जी 47वीं पुण्यतिथि टंडवा स्थित शगुन बैंकेट हॉल मे मैलोडी ग्रुप एवम संगीत कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया ।

प्रायोजित जिला टेंट डेकोरेटरर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने टंडवा स्थित शगुन बैंकेट हॉल में किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन उपविकास आयुक्त राजेश कुमार राय,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
अलखनाथपांडये,डी,एस,पी,अवध कुमार यादव,सार्जेंट मेजर ओम प्रकाश दास, जी,एन,कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद,डॉ निशांत सिंह, केशरी,कॉंग्रेस जिला अध्य्क्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, मैलोडी ग्रुप के निदेशक दया शंकर गुप्ता,समाज सेवी दौलत सोनी,कपड़ा बैंक संचालक सौकत खान,डॉ,मुरली प्रसाद गुप्ता,भा,ज,पा,नेता चंदन जायसवाल ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी मखमली आवाज के जादूगर थे वैसे तो वे हर तरह के गीत गाकर अपनी गायिकी की अमित छाप छोड़े है लेकिन दर्द भरे नग़मों ने स्वर्गीय मुकेश जी को विश्व प्रसिद्ध बना दिया स्थानीय कलाकार साधुवाद के पात्र है यहाँ के कलाकारों की गायिकी सुनकर ऐसा लगता है कि प्लेबैक सिंगर का गीत सुन रहा हुँ।अलख नाथ पांडये ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है ईश्वर के वरदान थे स्वर्गीय मुकेश जी गढ़वा जिले के संगीत कला महाविद्यालय एवम मैलोडी ग्रुप के द्वारा कई वर्षों से निरंतर महान पाश्र्व गायकों की पुण्यतिथि मना कर यहाँ के कलाकारों एक इतिहास कायम कर दिया है इसके लिए जितना तारीफ किया जाए कम है।
डी,एस,पी अवध कुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी के गीत सुनते हुए हमलोग बचपन गुजारे है उनका गीत दिल गुनगुनाते रहता है। अनिता दत्त ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी आज भी अपने गीतों के माध्यम से हम सभी के दिलो जिंदा है और युगों युगों तक जिंदा रहेंगे। ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश जी गायिकी के मजबूत स्तम्भ थे आज उसी मजबूत स्तम्भ पर फिल्मी दुनिया का संगीत टिका हुआ है। इस तरह सभी अतिथियों ने स्वर्गीय मुकेश जी के जीवनी पर बोलते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।