whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192414
Loading...


फिजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ में 140 प्रतिभागी हुए शामिल

location_on मेराल access_time 27-Aug-23, 06:39 PM visibility 664
Share



फिजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित  5 किलोमीटर दौड़ में  140 प्रतिभागी हुए शामिल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : फिजिकल ग्रुप द्वारा रविवार को प्रखंड मुख्यालय में पहली बार 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से 140 प्रतिभागी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नीतीश कुमार, विशिष्ट अतिथि डंडा के एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह, मेराल पूर्वी मुखिया रामसागर महतो, उप मुखिया अलीशेर अंसारी, मिरल पश्चिमी मुखिया पति मुन्नाराम फिजिकल ग्रुप के संरक्षक अतहर अली, अध्यक्ष शहबान माही, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, अशोक राम, रजनीगंधा देवी आदि ने संयुक्त रूप से गुब्बारा को आसमान में उड़ाकर किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों से थाना प्रभारी तथा प्रतिनिधियों ने परिचय प्राप्त किया।
इसके बाद न्यू बादल लाइन होटल स्थित बंका रोड में सभी धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में शामिल सभी धावकों ने 5 किलोमीटर दौड़ के लिए रेलवे लाइन से होकर पुनः न्यू बदल लाइन होटल स्थित बांका रोड में 5 किलोमीटर दौड़ पूरा किया।इस मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए फिजिकल ग्रुप के सभी पदाधिकारीयों तथा युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी अनुशासन में दौड़ लगाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास और अध्ययन ही सफलता की कुंजी होती है। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले आमर गांव के गोपाल कुमार को शूज, लैपटॉप बैग तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
द्वितीय स्थान पाने वाले नगर ऊंटरी के निरंजन कुमार को टी-शर्ट, लैपटॉप बैग तथा मेडल तथा तृतीय स्थान पाने वाले चिनिया के सोनू कुमार को लैपटॉप बैग एवं मेडल तथा टॉप 10 में स्थान पाने वाले धावकों में चामा के सुहैल अंसारी, मोहम्मदगंज के मनीष कुमार, आमर के मनमीत कुमार, कटहर कला के रौनक कुमार, मेराल के अश्वनी कुमार, पुतुर के संतोष कुमार गुप्ता तथा नावा चंपा के नागेंद्र चौधरी को फिजिकल ग्रुप के पदाधिकारी द्वारा सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतहर अली द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजिकल ग्रुप के अध्यक्ष शहबान माही, सचिव अली शेर अंसारी, कोषाध्यक्ष सोनू जाटव, उपाध्यक्ष जितेंद्र पटवा, शहादत अंसारी, बबलू आरो, राजेंद्र राम, अम्बार अंसारी, फिरोज अंसारी, सलीम अंसारी, भोला राम, विनोद चौधरी, बिंदू कुमार राम, समीर अंसारी, नीतीश कुमार गुप्ता, मुंद्रिका ठाकुर, उपेंद्र कुमार, रहमान अंसारी, शमशेर अंसारी, धर्मेंद्र कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर रेयाज अंसारी, मदन यादव, जफीर अंसारी, संतु राम, रहमुद्दीन अंसारी, डॉ लालमोहन, डॉ दीपक कुमार यादव, संजय यादव, साबिर अंसारी, मोहम्मद अली उर्फ लाला, रामाशीष आस्था, शिक्षक आरिफ अंसारी, फारूक अली, हाजी गुलाम मौलाना यासीन सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी युवा शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play