whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188070
Loading...


रणजीत सिंह व मनोज केशरी संरक्षक अमित सिंह बने अध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 27-Aug-23, 01:43 PM visibility 655
Share



रणजीत सिंह व मनोज केशरी संरक्षक अमित सिंह बने अध्यक्ष


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग के सामुदायिक भवन में शनिवार को गढ़वा जिला तलवारबाजी संघ की वार्षिक बैठक की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड राज्य तलवारबाजी संघ के फाउंडर महासचिव जय कुमार सिन्हा मौजूद थे। बैठक में विगत वर्ष का बजट, वार्षिक कैलेंडर,नये सत्र के बजट, गढ़वा जिले में तलवारबाजी खेल के विकास पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में तलवारबाजी उपकरण खरीदने, खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए, प्रशिक्षण कैंप लगाने का भी निर्णय लिया गया। संघ का विस्तार करते हुए मनोज केशरी एवं रंजीत सिंह को संरक्षक, अमित कुमार सिंह को अध्यक्ष, नवनीत शुक्ला को उपाध्यक्ष और मनोज कुमार सिंह, सुधाकर पांडेय, सुरेन्द्र कुमार शर्मा को सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर झारखण्ड राज्य तलवारबाजी संघ के संस्थापक सचिव जयकुमार सिन्हा ने कहा कि यह ओलंपिक गेम है। इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस खेल के विकास में गढ़वा संघ को पूरा सहयोग किया जाएगा। रांची के प्रशिक्षक यहां के बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि तलवार को भारत के इतिहास से गहरा रिश्ता है। तलवार की विद्या को खेल के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का अवसर मिला है। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। सचिव धनन्जय सिंह ने कहा कि गढ़वा जिला खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ने वाला जिला है। तलवारबाजी खेल को गढ़वा में बढ़ाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
यहां के दो खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में शामिल हो चुके हैं। जिसमें एक की नौकरी भी फ़ोर्स में हो गई है। दूसरे खिलाड़ी भी मेदिनीनगर में खेल प्रशिक्षक के रूप में जॉब कर रहे हैं। राज्य स्तरीय त्रुनमेन्ट में भी 21 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है ताकि इस खेल में गढ़वा का नाम देश-विदेश में सुमार हो सके। संरक्षक रणजीत सिंह और मनोज केशरी ने कहा कि इस खेल को आगे बढ़ाने में उनका पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर संघ के सह सचिव जितेंद्र सिंह, विश्व विजय सिंह, सदस्य संजय गुप्ता, शांतनु कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play