whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186839
Loading...


मूलभूल सुविधाओं के अभाव से ग्रसित गढ़वा खींच रहा है विकास की लंबी लकीर : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 26-Aug-23, 09:06 PM visibility 657
Share



मूलभूल सुविधाओं के अभाव से ग्रसित गढ़वा खींच रहा है विकास की लंबी  लकीर : मंत्री


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में 65 करोड़ रूपये की लागत से 15 सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इसमें 67 किलोमीटर जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा। 15 सड़कों का सुदृढ़ीकरण पांच पैकेज में किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पैकेज एक में मेराल प्रखंड के भुईयां टोला चारमुहान पीएमजीएसवाई रोड से लगमा तसरार पीडब्लयूडी रोड तक पांच करोड़ 59 लाख नौ हजार 800 रूपये की लागत से 5.72 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। जबकि देवगाना पीएमजीसवाई रोड से जरही चारमुहान पीडब्लयूडी रोड भाया गेरूआडीह आदिवासी टोला तक चार करोड़ 79 लाख 47 हजार 400 रूपये की लागत से 4.8 किमी, गढ़वा प्रखंड के उड़सुगी मोड़ से उमराटिकर उरांव टोला होते हुए महुपी तक एक करोड़ 34 लाख 46 हजार 900 रूपये की लागत से 1.37 किमी, चेतना मोड़ से महुपी तक दो करोड़ 15 लाख 48 हजार 200 रूपये की लागत से 2.5 किमी पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा।
पैकेज दो में एनएच 343 ओबरा से छतरपुर कॉलेज तक सात करोड़ 86 लाख 71 हजार 600 रूपये की लागत से 8.15 किमी, पीडब्लयूडी पथ लापो से पीडब्लूडी पथ कमता भाया करचा तक छह करोड़ चार लाख 13 हजार 300 रूपये की लागत से 6.45 किमी, पैकेज तीन में गढ़वा परिहारा सिवाना से कितासोती खूर्द भाया करके बाजार टेनवा तक पांच करोड़ 50 लाख पांच हजार 200 रूपये की लागत से 5.6 किमी, ग्राम कुंडी नहर से तहले नदी ट्रांसफर्मर होते हुए महुराम तक 84 लाख 89 हजार रूपये की लागत से 1.25 किमी, एनएच 343 पचपड़वा से हंसकेर सीमा भाया पॉलिटेक्निक कॉलेज गढ़वा तक पांच करोड़ 68 लाख एक हजार 900 रूपये की लागत से 5.93 किमी, पैकेज चार में पिपरा नहर पीएमजीएसवाई रोड से राजमुनि चौधरी के घर होते हुए माहावीर चौधरी के घर तक तीन करोड़ 27 लाख 98 हजार 200 रूपये की लागत से 3.62 किमी, हुर पोखर टांड से रिंग रोड भाया पिपरा टांड़ तीनकोनवा नहर तक तीन करोड़ पांच लाख 98 हजार 600 रूपये की लागत से 3.2 किमी, हुर चारमुहान से दानरो पुल तक दो करोड़ 27 लाख 16 हजार 700 रूपये की लागत से 2.65 किमी, मझिआंव गढ़वा मेन रोड दलेली मंदिर से माहेताम सीमा होते हुए चेरीधाम बौराहा बीटी रोड तक चार करोड़ 44 लाख 28 हजार 100 रूपये की लागत से 4.51 किमी, पैकेज पांच में एल 055- एल 027 गढ़वा शाहपुर पीडब्लयूडी रोड से बरही टोला करूआ खूर्द तक सात करोड़ 60 लाख 56 हजार 300 रूपये की लागत से 7.78 किमी तथा पीडब्लयूडी रोड अरंगी से चिरौंजिया होते हुए सरस्वतिया नदी पुल तक तीन करोड़ 62 लाख 62 हजार 800 रूपये की लागत से 3.8 किमी सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उक्त सड़कें लंबे समय से काफी जर्जर अवस्था में थी। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। क्षेत्र के लोग इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण का लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब इन सड़कों का यथाशीघ्र सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा का चप्पे-चप्पे में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। अब तक अधिसंख्य गांवों में आवश्यकतानुसार नये सड़क का निर्माण तथा जर्जर सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा चुका है। निकट भविष्य में शेष बचे अन्य सड़कों का भी निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधी ने गढ़वा को पूरी तरह से जर्जर बना दिया था। गढ़वा पूरी तरह से मूलभूत सुविधाओं से ग्रसित था। परंतु अब गढ़वा विकास की लंबी लकीर खींच रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play