गढ़वा :
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जी.एन. कॉन्वेंट +2 स्कूल के सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चारों हाउसों आजाद हाउस, बोस हाउस, शिवाजी हाउस एवं टैगोर हाउस के कप्तानों तथा उपकप्तानों के साथ-साथ स्कूल अनुशासन समिति कप्तान,खेल समिति कप्तान, कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज आदि को बैजू. पहनाकर अलंकरण किया गया एवं उन्हें
कर्तव्य पालन एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मदन प्रसाद केशरी एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस गौरवशाली पल को महिमामंडित करते हुए निदेशक महोदय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पक्षपात रहित गौरवशाली चलित एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए गोपनीयता एवं कर्त्तव्यनिष्ठा के लिए शपथ दिलाईऔर अपने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा के लिए प्रतिबद्धता के लिए आहवान किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों एवं क्रिया-कलापों के माध्यम से बच्चों में कुशल नेतृत्व की भावना का विकास होता है जो भविष्य के लिए प्रेरक स्तम्भ होता है उन्होंने छात्र-छात्राओं से आशावादी बनने और जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरते हुए चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की सलाह दी।
सफलता का कोई शॉर्टकट माध्यम नहीं होता है। सीमित साधनों में बेहतर विकल्प की तलाश करें अनुशासन और कर्तव्य पथ पर निरंतर बढ़ते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक खुर्शीद आलम, मुकेश कुमार भारती, संजीव कुमार, अजय कुमार, आलोक सिन्हा, नरेन्द्र सिन्हा, नीश शर्मा, सरिता दूबे, रिजवाना शाहिन, सुनिता कुमारी शिवानी कुमारी, निलम कुमारी, संतोष प्रसाद, संजीव कुमार, मुकेश भारती की भूमिका सराहनीय रही।
स्कूल कैप्टेन दिव्या दीप सोनी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् सभा को समापन की घोषणा की गई।
स्कूल कप्तान: सृष्टि आनन्द (कक्षा 12) कार्यकारी स्कूल कप्तान दिव्यादीप सोनी(10),उपकप्तान आदित्य प्रकाश और रिबिका कुमारी(9),आजाद हाऊस -कप्तान प्रिंस और सृष्टि(10),बोस हाउस-रौनक और आयुषी(10) शिवाजी हाऊस-शिवम एवं तनु प्रिया(10),टैगोर हाउस- सुमंत और प्रीति कुमारी(10)आदि ने निष्ठा निर्वहन के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

गढ़वा युवा समाजसेवी दौलत सोनी अपने पूरे परिवार के साथ श्री बंशीधर नगर पहुंचकर मंदिर में स्थापित संकट मोचन हनुमानजी की प्रतिमा में सोने की नेत्र एवँ चांदी का मुकुट प्रदान किया।
युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व जीएसटी के पदाधिकारी के साथ में श्री बंशीधर मंदिर नगर में दर्शन करने आया और उसी दिन संकल्प लिया था कि मैं अपनी ओर से इस मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा में सोने का नेत्र एवँ चांदी का मुकुट प्रदान करूंगा,जिस संकल्प को मैंने आज पूर्ण किया।
मौके पर उपस्थित संयुक्त आयुक्त GST पलामू मिथलेश कुमार दुर्गा जौहरी बिनोद श्री बंशीधर मंदिर सूर्य मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश प्रताप देव संध्या सोनी बिनोद उदयपुरिया अशोक सेठ आशीष वैद्य कृष्णा यादव अमित आंनद सुनील कुमार विशाल कुमार पवन सोनी गौतम सोनी सन्नी शर्मा आशीष यादव अन्य लोग उपस्थित रहे।

लिओ क्लब ऑफ ज्ञान गंगा गढ़वा की टीम ने एक यूनिट रक्त एक जरूरत मन्द के लिए ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया। बता दें कि ग्राम जरगड़ के अखिलेश पासवान की पुत्री की स्वास्थ्य समस्या थी, जो सरस्वती चिकित्सालय में भर्ती है। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर की सलाह पर उन्हें एक यूनिट O पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। जब लिओ अनुप ठाकुर को यह जानकरी मिली, तो उन्होंने बिना समय
बर्बाद किए अपने छोटे भाई से संपर्क किया और रक्तदान करवाया।
रक्तदाता परमानंद ठाकुर ने बताया कि यह उनका पहला रक्तदान है और वे आगे भविष्य में प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करेंगे। ग्राम पंचायत वीरबंधा के मुखिया पति अजय ठाकुर ने समय-समय पर रक्तदान की महत्वपूर्णता को बताया, जिससे स्वास्थ्य भी बना रह सकता है। लिओ अनुप ठाकुर ने बताया कि आज के समय में रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं है, और युवा पीढ़ी भी गांवों से आकर इस दिशा में जागरूक हो रही है। मौके पर लिओ ग्यान गंगा के अध्यक्ष तेजश्व अग्रवाल, अंकेश गुप्ता, लोकेश कश्यप, अनमोल अग्रवाल ,सार्थक अग्रवाल और दीपक ठाकुर आदि उपस्थित थे।