भवनाथपुर :
प्रखंड के कैलान पंचायत के शिवाजी खेल मैदान ज्योतिबा फुले स्पोर्ट क्लब द्वारा आयोजित निलाम्बर पिताम्बर फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कैलान और अरसली दक्षिणी के बीच खेला गया। जहां कैलान ने अरसली दक्षिणी को एक गोल से हराया।मैच के मुख्य अतिथि सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार मेहता एवं समाज सेवी वरुण विहारी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस मौके पर सीओ रमाशंकर श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा. कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता भी वृद्धि होता है, खेल जीवन में महत्वपूर्ण अंग है साथ उन्होंने खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
कहां की ग टूर्नामेंट के आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान होगा। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शक्ति सिंह, उपाध्यक्ष, आलोक यादव,सचिव फुलेन्द्र यादव,सह सचिव छोरेलाल सिंह,कोषाध्यक्ष रंजीत पटेल,धमेंद्र यादव,खेल प्रभारी राजमोहन यादव, संरक्षक राम प्रताप यादव, विमलेश यादव, अनिल यादव,नगीना यादव,संजय यादव,उमेश यादव,उपेंद्र यादव,रंजन साह,शेखर सिंह, राहुल सिंह, अभय यादव, विकास यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

शिव पहाड़ी गुफा मंदिर के तत्वाधान में सावन की अंतिम सोमवारी को निर्धारित भवनाथपुर प्रखण्ड के पंडरिया पंचायत स्थित शिवपहाडी गुफा के शिवलिंग पर जलार्पण करने वाले कांवरियों के लिये कांवरिया पथ को ठीक करने काम शिव पहाड़ी गुफा कमेटी द्वारा पूरे जोर सोर से किया जा रहा है।
भवनाथपुर रेलवे लाइन के बाद कि पथरीली सड़क को जेसीबीमशीन से समतल कर पत्थर को हटाने काम, जगह-जगह पर स्वागत गेट, शिव पहाड़ी समिति सदस्य एवं आम लोगों के सहयोग से कांवरिया पथ को दुरुस्त करने के साथ-साथ साफ सफाई करने का कार्य भी किया जा रहा है वही शिव पहाड़ी मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को केतार प्रखंड के पंडा नदी से संकल्पित जल लेकर कांवरिये भगवान घाटी के रास्ते भवनाथपुर होते ऐतिहासिक शिवपहाडी गुफा स्थित शिवलिंग पर जलार्पण करेंगे।इस बीच विभिन्न समाजसेवियों द्वारा कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी गयी है जो सराहनीय है।
उक्त कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।उन्होंने शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में भाग लेने की अपील की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अरुण गुप्ता, इंद्रजीत कुमार,राम विजय साह, चंद्रकेश्वर कुमार, लाल बहादुर साह,सकेंद्र साह, बीरबल साह, सुरेन्द्र साह, महावीर साह, कामेश्वर साह, अनिल कुमार, अनुज पासवान, बबन साह, सोहन साह, चंदन कुमार,सुदीप कुमार,अगस्त कुमार, नंदन मेहता, लालमणि कुमार सहित कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

प्रखंड क़े झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 20 छात्रों को सी कंपनी हैदराबाद आंध्रा प्रदेश राज्य मे नौकरी मुहैया कराई है। गुरुकुल मैं आयोजित विशेष आयोजन में छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु सोनी, प्राचार्य ब्रज किशोर,राजेश्वर पासवान, मानिकचंद पासवान एवं भाजपा नेता निरंजन पाठक ने नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शोभा देवी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु सोनी ने कल्याण गुरुकुल परिसर में हलदर पौधा रोपण किया।इस मौके पर प्रमुख शोभा देवी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुकुल के कई छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पा चुके है। उनकी अर्थिक स्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है। कहा कि सरकार का यह लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले युवा वर्ग जो कम पढ़े लिखे है उन्हें भी हुनरमंद और दक्ष बनाना है, प्रशिक्षण लेंगे तभी रोजगार का सृजन हो पाएगा, कम पढ़े लिखें बच्चों मे भी काभी क्षमता होती है सिर्फ उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत है, उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों से ईमानदारी से कम करते हुए राज्य का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृज किशोर सिंह ने बताया कि यह 35वां बैच है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी कल्याण गुरुकुल से जुड़ने की अपील की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक प्रशिक्षित होंगे, तो बेरोजगारी कम होगी। मौके पर ट्रेनर विजय शर्मा, रमेश उरांव, एमआईएस रघुनाथ सिंह, एमी नसरीन बानो, राजू पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।