whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173534
Loading...


लाभुकों को चार माह से नहीं मिला है राशन:भुखो मरने की नौबत,डीसी कार्यालय पहुंच आत्म दाह करनें की दी धमकी

location_on मझिआंव access_time 25-Aug-23, 08:18 PM visibility 658
Share



लाभुकों को चार माह से नहीं मिला है राशन:भुखो मरने की नौबत,डीसी कार्यालय पहुंच आत्म दाह करनें की दी धमकी


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव :
लाभुको में सुगंधी देवी, सामा देवी, छटनी देवी ,कूलमती देवी, अर्जुन राम सहित अन्य लाभुकों ने बताया कि 4 माह से चचरिया संदीप कुमार उपाध्याय के द्वारा हम लोगों का राशन नहीं दिया गया है ।तथा पोस मशीन में ठपा लगवा लिया गया है।तथा एक साल से धोती साड़ी भी नहीं मिला है ।तथा हम लोगों को चावल, चीनी ,गेहूं, किरोसीन तेल ,नमक चार माह से नहीं मिला है।इस संबंध में डीलर संदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि मैं सभी लाभों को राशन दे दिया हूं।इधर लाभुक अर्जुन राम ने बताया कि मंडरा गांव के ग्रामीण धरना प्रदर्शन एवं रोड जामकर मंडरा गांव में बिजली नहीं आ रही थी उसे बिजली मंगाई। इस कार्य को भी पूर्ण करके ही दम लेंगे कितना हूं कष्ट क्यों न झेलना पड़े।
साथ ही सभी लाभुकों ने यह भी बताई कि 2020-21, कोरोना काल में, एवं 2022मे सुखाड़ की मार एवं 2023मे भी सूखाड़ एवं अकाल की मार झेल रहे हैं। लगातार चार वर्ष तक हम लोग अपने बाल- बच्चों को कैसे पाला पोसा एवं तिल तिल कर जीवन काटे उसकी सुध नाही पंचायत की मुखिया ने ली ,और नाही किसी पदाधिकारी एवं अधिकारी ने ली।यह सोच कर कि आनेवाला समय ठीक होगा पर और खराब होते चला जा रहा है ,शाम को खा रहे हैं तो सुबह नहीं । इस वर्ष भी वर्षा नहीं होने के कारण हम लोग के गांव घर में भी धन रोपनी का काम होता तो उसमें भी मजदूरी करके अपने बाल -बच्चों को भरण पोषण करते, वह भी काम नहीं मिला,अब जाए तो जाए कहां, रूंधे श्वर में महिलाओं ने कहीं की अब सहने से ज्यादा हो गया है, जब किसी हम गरीबों की मृत्यु खाये बिना हो जाएगी तब पदाधिकारी इसके बाद उसके यहां अनाज एवं उसे लाभ दिलाने के लिए पहुंचेंगे क्या ?तंग तबाह होकर सुगंधी देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताई की अगर चार माह का राशन डीलर के यहां से हम लोगों का हक का हिस्सा अविलंब नहीं मिलता है तो जिला में उपायुक्त कार्यालय में जाकर पेट्रोल डालकर हम लोग सामुहिक रूप से उपयुक्त कार्यालय के सामने डीसी के समक्ष आत्म दाह करेंगे ।
क्यों कि हम लोगों के साथ डीलर के साथ-साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं उपायुक्त के द्वारा काफी अन्याय किया जा रहा है ।हम लोग गरीब जाएं तो जाएं कहां, हम लोगों के आवाज कोई सुनने वाला नहीं है ।समाचार के माध्यम से यह पदाधिकारीयों एवं, अधिकारी को आगाह करते हुए चेतावनी दे रहे हैं।इसके बाद सारी ज़बाबदेही प्रखंड से लेकर जिला के प्रशासन के पदाधिकारी की होगी। राशन राशन की मांग करने वालों में :फूल कुमारी देवी, सरिता देवी ,फूलपति देवी, राधिका देवी ,ललिता देवी ,सुषमा कुमारी,हसीना बीबी, राजकली देवी, रुखसाना खातून, अफसाना खातून ,खैरुन निसा ,शकील बीवी, मंजू देवी ,अनिल रजक,नंदलाल पासवान, सीताराम विश्वकर्मा, गणेश राम,सरजू राम, अर्जून राम, जिरहुल कुअंर ,राजमती कुअंर, गीता देवी ,लाखो देवी, सरसतिया देवी ,छटनी देवी, प्रभा देवी ,ममता देवी ,सुनीता देवी, चिंता देवी , सुगंधी देवी, पार्वती देवी ,फूलमती देवी, रीता देवी, रीना देवी ,संगीता देवी, मेहरून बीवी ,सुरजी देवी ,मैत्री देवी, फूला देवी, रीमा देवी ,सोनी देवी सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play