मेराल :
मिशन चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर बुधवार को मेराल के एस डी मेमोरियल एकेडमी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से ईश्वर से प्रार्थना की। प्रातः असेंबली के दौरान विद्यार्थियों ने ,इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना, का प्रार्थना किया ताकि राष्ट्र का सबसे महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-3 का आज सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग हो सके। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा चंद्रयान 3 का मॉडल भी बनाकर प्रदर्शित किया गया।

इससे पूर्व शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को बुधवार के शाम 5:30 बजे से चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग को लेकर टी वी प्रसारण को देखने के लिए प्रेरित किया गया ताकि इस महत्वपूर्ण मिशन से विद्यार्थी, विज्ञान तथा अंतरिक्ष के प्रति प्रेरित हो सके।
प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, श्याम देव पांडे, गौतम कुमार, मृत्युंजय पांडे, जयप्रकाश पांडेय तृप्ति टोप्पो, एनिमा कुजूर, नसरीन खातून, उपासना कुमारी आदि शामिल थे।