गढ़वा :
आज गढ़वा जिले के सभी प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवीयों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण रामासाहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रशाल में आयोजित की गई , इस कार्यशाला का शुभारंभ शांति पाठ एवं अभियान गीत गायन के साथ की गई! इस प्रशिक्षण में प्रभाग प्रभारी सह प्रशिक्षक शंभू दत्त मिश्रा एवं अश्वनी कुमार के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य एवं दायित्व के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी को देखाते हुए विधिवत जानकारी दी गई ।
इस क्रम में सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन विधि के माध्यम से समुदाय के करीब आने के लिए रास्ता बनाना, विद्यालय को आकर्षक बनाने, मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना, विद्यालयों में प्रार्थना सभा, उपस्थिती वृद्धि करना, अभिभावक प्रबंधन समिति के सहयोग, माता समिति का सहयोग,बाल संसद का सहयोग, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में समुदाय की सहभागिता, बाल संरक्षण से संबंधित जानकारी, एससीपीसीआर से संबंधित जानकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्य, दायित्व एवं सहभागिता, शिक्षा में गुणवत्ता, गुणवत्ता शिक्षा के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा प्रशिक्षक अश्वनी कुमार के द्वारा बताया गया।
इस अवसर पर रंका के संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय,सतीश कुमार धर दुबे, पंकज कुमार गुप्ता, सदाम खान, राकेश कुमार तिवारी, संजय प्रसाद,शिव कुमार उपाध्याय, गढ़वा के संकुल साधन सेवी अश्विनी कुमार चौबे पवन कुमार,प्रणव झा संकुल साधन सेवी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार दुबे अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी शम्भु दत मिश्रा सहित काफी संख्या में सी आर पी बी आर पी उपस्थित थे।