मझिआंव :
प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय शिक्षा विभाग की स्टेरिंग कमेटी की बैठक बीडीओ नितेश भास्कर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक को सख्त निर्देश दिया गया है कि सरकार के द्वारा जारी की गई मीनू के अनुसार अपने-अपने विद्यालयों में मध्यान भोजन बनवाने की व्यवस्था करें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। और साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं। एवं स्कूली बच्चों के लिए जुलाई से सितंबर महीने तक खाद्यान्न एफसी आई गोदाम में उपलब्ध करा दिया गया है। बहुत जल्द ही संवेदक के द्वारा एफ सीआई गोदाम से खाद्यान्न का उठाव कर संबोधित सभी विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा।
इधर बीडीओ श्री भास्कर ने कहा कि समय से विद्यालय खोलने एवं बंद करनें और स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का शक्त निर्देश दी। अन्यथा
शिकायत मिलने पर लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय करवाई किया जाएगी। बैठक में सीओं राम जी प्रसाद गुप्ता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।