whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27217461
Loading...


दिसंबर को होने वाले 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह को लेकर गढ़वा कार्यालय में किया गया बैठक

location_on गढ़वा access_time 21-Aug-23, 06:49 PM visibility 707
Share



दिसंबर को होने वाले 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह को लेकर गढ़वा कार्यालय में किया गया बैठक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के कार्यालय जिला परिषद मार्केट में 6 दिसंबर को होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संस्था के सचिव विकास कुमार माली के निर्देश पर गढ़वा स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला प्रबंधक अयूब खान उर्फ बबन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संस्था के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला प्रबंधक अयूब खान ने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था की ओर से 6 दिसंबर को शहर के टाउन हॉल के मैदान में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना है। जिसे लेकर सोमवार को गढ़वा कार्यालय में बैठक बुलाया गया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 दिसंबर को होने वाले 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम गढ़वा के लिए इतिहास साबित होगा।
उन्होंने कहा की अबतक संस्था 13 हज़ार कन्याओं की सादी करा चुका है। जिसे लेकर संस्था के पदाधिकारी एवं सर्वेयरों के द्वारा पंचायत स्तर पर सर्वे का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीण जनता व मुखिया सहित प्रतिनिधियों से आग्रह किया है। कि अपने गांव, पंचायत, ब्लॉक में असहाय गरीब परिवार की अगर कन्याओं उनके माता-पिता शादी करने में असमर्थ है। तो वह संस्था से आकर संपर्क करें। संस्था उनकी कन्याओं का शादी निशुल्क कराएगी। साथ ही साथ संस्था के द्वारा शादी के बाद विदाई कार्यक्रम में घरेलू उपयोगी सामग्री जैसे गोदरेज, पलंग दीवान, 51 पीस बर्तन सेट, ट्रंक, तोशक रजाई, बेडशीट, वर वधु का कपड़ा, श्रीगार सेट, आयरन, कुकर, कप सेट ट्रॉली बैग का भी वितरण किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 40 कन्याओं का संस्था में रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा हिंदू या मुस्लिम कन्याओं की शादी संस्था में होने वाले सामूहिक विवाह में कर सकते हैं। मुस्लिम परिवार के लोगों के लिए संस्था निकाह के द्वारा शादी कराएगी। साथ ही साथ हिंदू कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कराया जाएगा। इस अवसर पर गढ़वा काउंसलर प्रतिमा कुमारी, सदस्य रंजीत कुमार, सर्वेयर दीनानाथ साव, मुकेश कुमार मेहता, टिंकू तिवारी, हरिओम चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, निर्मला देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, रणजीत कुमार, अमानत खान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play