गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के करचा गांव में सोमवार को सगे भाई ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना में घायल विकेश राम पिता नंदु राम का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया कि विकेश राम का बड़ा भाई अपनी मां के साथ किसी घरेलू मामले को लेकर नोंकझोंक करते करते मारपीट शुरु कर दिया। तब मां के रोने की आवाज सुनकर विकेश राम ने वहां पहुंच कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इससे गुस्से में आकर मुकेश राम ने विकेश राम पर चाकू से वार कर दिया। चाकू विकेश राम के पेट के बाएं बगल में लगी है। इस घटना के बाद स्वजनों ने घायल विकेश राम को लेकर सीएचसी रमना में लेकर गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अच्छे उपचार के लिए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।