whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221716
Loading...


बारोडीह के ग्रमीणों ने श्रमदान से बनाया सड़क

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 11-Jun-20, 10:51 PM visibility 662
Share



बारोडीह के ग्रमीणों ने श्रमदान से बनाया सड़क


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर: नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत बारोडीह गांव के पासवान टोला के ग्रामीणों ने श्रमदान कर अपने टोले तक जाने के लिये सड़क बनाया है। सड़क महेंद्र सिंह के घर से लेकर धुरकी मुख्य मार्ग तक बनाया है। यहां बताते चलें की आजादी के 73 वर्ष बाद भी उक्त टोले में जाने के लिये सड़क नहीं था। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को गाड़ी से चलने की बात तो दूर पैदल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी के दिनों में तो लोग पैदल चल लेते हैं, किंतु इस टोले के ग्रामीण बरसात के दिनों में कीचड़ में चलने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शादी - विवाह के अवसर पर भी गाड़ी घर तक नहीं आ पाती थी। वहीं जब किसी की तबीयत खराब होती है तो लोगों को खाट पर टांगकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनलोगों ने कई बार प्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों से सड़क बनवाने की गुहार लगाई। किंतु किसी ने उनलोगों की बातों को नहीं सुना। ग्रामीणों ने बताया कि जब चुनाव आता है तो प्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं लेकिन हमलोगों की दर्द को कोई सुनने वाला नहीं। ग्रामीणों ने कहा की अंत में उनलोगों ने थक हार कर श्रमदान से सड़क का निर्माण करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने में बाधा पहुंचने वाली जमीन को जनहित में भूमिदान किया गया और सभी लोगों ने मिलकर बुधवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। पासवान टोला के ग्रामीण रामकुमार पासवान, अलख पासवान, बबलू पासवान, रवीन्द्र पासवान, रामवृक्ष पासवान, देवन पासवान ने बताया कि वे लोग स्वेच्छा से अपनी भूमिदान कर एवं सड़क निर्माण में पड़ रहे घर को तोड़कर श्रमदान से सड़क निर्माण करा रहे हैं।
जिससे कि उनलोगों को बरसात के दिनों में आने जाने में हो रही परेशानी से निजात मिल सके। ग्रामीणों ने सड़क बनाकर यह साबित कर दिया की बिना सरकारी सहयोग के भी कार्य संभव है। ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क निर्माण की पहल कर एक मिसाल कायम किया है। उधर सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही गांव के श्यामबिहारी सिंह ने सड़क की जमीन को अपना बताकर कार्य को रोक दिया। उधर ग्रामीणों की शिकायत पर थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बारोडीह गांव पहुंचकर विवाद कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। श्रमदान कार्य में आशीष सिंह, अजीत सिंह, सोबरन पासवान, संजय पासवान, महेंद्र सिंह, नंदकिशोर पासवान, रवींद्र पासवान, कमलेश पासवान, लालती देवी, मीना देवी, प्रमिला देवी, कुसुम देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play