whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226225
Loading...


घायल युवक को मृत समझ परिजनों ने चिता की की तैयारी :युवक के शरीर में हुआ हरकत ,गया रीम्स:

location_on मझिआंव access_time 20-Aug-23, 06:51 PM visibility 655
Share



घायल युवक को मृत समझ परिजनों ने चिता की की तैयारी :युवक के शरीर में हुआ हरकत ,गया रीम्स:


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के खजूरी नावाडीह गांव निवासी उदय विश्वकर्मा के 25 वर्षीय पुत्र नितेश विश्वकर्म 13 अगस्त को अपने ही मोटरसाइकिल से बिजली के 11 वोल्ट के पोल में धक्का मार दिया था ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ,जिसे सदर अस्पताल से डाल्टनगंज हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल अग्रवाल के यहां ईलाज चल रहा था ‌। ईलाज के क्रम में चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि अब उसे घर वापस ले जाएं। इसी दौरान उसे मृत समझ कर उसके गांव खजूरी गांव में सूचना मिलते ही यहां पर परिजनों के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए सारी तैयारियां पूरी कर दी गई ।जिसमें कफन सहित चीता की तैयारी भी कर दी गई। एंबुलेंस से शनिवार की रात्रि लगभग 8बजे घायल नितेश का पहुंचा तो परिजनों सहित आस-पड़ोस के लोगों की काफी भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी।
उस दौरान घायल के पिता उदय विश्वकर्मा अत्यंत ही पुत्र के शोक में डूबे हुए थे, इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा घायल नितेश को देखने के दौरान उसके शरीर में अचानक हरकत आते देख सभी लोग देखें , इसके बाद माहौल ही बदल गया।तथा घायल नितेश के शरीर में हरकत आते ही हाथ पैर हिलने- डुलने लगा। जिसे लोग देख अचंभित होते हुए उसे पुनः उसी एंबुलेंस से गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा रिम्स रांची रेफर कर दिया गया जहां पर रविवार के सुबह लगभग 3:00 बजे रिम्स में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल का स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी देते हुए घायल के चाचा संजय विश्वकर्मा ने बताया कि 13 अगस्त को नितेश अपने साथी जो नगर पंचायत क्षेत्र के लोहार पुरवा गांव निवासी सह नितेश के साथी जो बाहर आसाम मे मजदूरी करने गया था जो डेंगू मलेरिया रोग से मृत्यु हो गई थी,जिसका शव मझिआंव कोयल नदी के श्मशान घाट से उसका अंतिम संस्कार कर वह अपने घर खजुरी बाईक से वापस लौट रहा था कि बकोईया गांव में मेन रोड पर 11,000 वोल्ट के बिजली के लोहा के पोल में धक्का मार दिया था ।
जिससे माथा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में मेदनीनगर भर्ती कराया गया था। साथ ही उसके चाचा ने यह भी बताया इसका दुर्घटना होने पर लगभग ₹5लाख रुपये जो खर्च हुआ जमीन बेचकर खर्च किया गया, फिर भी अभी रांची रीम्स में जीवन मौत से जुझ रहा है ।स्थिति गंभीर बनी हुई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play