बंशीधर नगर
-रांची फेडरेशन 8 के अध्यक्ष आर के चौधरी,सेंट्रल कमिटी सदस्य ए के पाठक,फेडरेशन उपाध्यक्ष ,यूनिट निदेशक मनोज केशरी ने रविवार को बाबा बंशीधर मंदिर व राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया.इसके बाद जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों की उपस्थिति में राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में आगन्तुक सदस्यों ने 15 फलदार पौधे लगाये.
जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने अल्का मैरेज गार्डेन में आगन्तुक अतिथियों को बुके व बाबा बंशीधर की तस्वीर देकर स्वागत किया.मौके पर नगर अध्यक्ष रंजन कुमार उर्फ छोटू,डॉ धर्मचन्दलाल अग्रवाल, सचिव अनूप कुमार निराला,शम्भूनाथ सौदागर,अशोक जायसवाल, हृदयानंद कमलापुरी,गोपाल जायसवाल, राहुल जायसवाल, प्रमोद कुमार,विनोद कुमार,उमेश कुमार,शुभम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.