मझिआंव :
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2023 को लेकर सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा बैठक शनिवार को प्रखंड सभागार में की गई ।
जानकारी देते हुए बीपीआरओ परमानंद प्रसाद ने बताया कि 21 जुलाई 2023 से लेकर 21अगस्त 2023 तक घर-घर जाकर मतदाता सूची में हुई त्रुटि सुधार अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें जिस मतदाता का18 वर्ष उम्र हो चुका है उसे नए मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा जो मतदाता मृत हो चुके हैं, एवं पलायन हो चुके हैं, इनका नाम मतदाता सूची से हटाने, नाम एवं फोटो में हुई त्रुटि को सुधार करने के लिए निर्देश दी गई। तथा किए गए पंजीकरण की समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता बीपी .आर .ओ.परमानंद प्रसाद, के अलावे शैलेंद्र राम, रामरक्षा सिंह,बबीता देवी ,रीता देवी, प्रमिला देवी, संध्या देवी सहित काफी संख्या में पर्यवेक्षक एवं बीएलओ उपस्थित थे।