गढ़वा : अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा लगातार 6 ठवें सप्ताह जरुरत मंदो के बीच भोजन एवं बिस्कुट का वितरण किया गया ।
आज इस सेवा कार्य के प्रायोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं अर्चना अग्रवाल के द्वारा अपने पुत्र पुरुषोत्तम अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे रामासाहु उच्च विद्यालय के मैदान मे स्थित झूगी झोपड़ी मे गुजर बसर करने वाले 130 जरुरत मंद लोगो के बीच किया गया
हर्ष अग्रवाल ने बताया अग्रवाल परिवार सदा दीन हीन और जरुरत मंदो की सेवा करता है और आगे भी निरंतर करता रहेगा और इसी कड़ी मे आज जरुरत मंद लोगो के बिच जन्मदिन के अवसर पर भोजन एवं बच्चों के बिच बिस्किट का वितरण किया गया मै अपनी ओर से और अग्रवाल परिवार की ओर से पुरुषोत्तम अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देता हूँ कि तुम इसी तरह सदा सेवा करते रहो और निरंतर आगे बढ़ते रहो !
इस कार्यक्रम मे संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, मानस अग्रवाल आदि उपस्थित थे!