मझिआंव :
सेंट्रल बैंक चंद्री शाखा में शनिवार को ऋण मुक्ति शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें₹5लाख रुपए की ऋण वसूली की गई ।
जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि इस ऋण शिविर में 350 किशान उपस्थित हुए, जिसमें 205 किशान के साथ समझौता हुआ तथा बैंक की राजस्व की वसूली ₹5लाख रुपए की गई। साथ ही शाखा प्रबंधक ने ऋण धारकों को यह भी बताया कि सभी बचे हुए ऋण दाता एकमुश्त राशि जमा कर ऋण से मुक्ति पा सकते हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंध के सुनील कुमार शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय एवं काफी संख्या में रन धारा सहित बैंक के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।