whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163064 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

प्रशासन की लापरवाही से राशन कार्ड से वंचित हैं 200 भुइयां परिवार

location_on गढ़वा access_time 27-Aug-20, 12:48 PM visibility 684
Share



						प्रशासन की लापरवाही से राशन कार्ड से वंचित हैं 200 भुइयां परिवार


आयूष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना महामारी के इस दौर मैं आम लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने का केंद्र से लेकर राज्य सरकार खूब ढिंढोरा पीट रही है। मगर हकीकत यह है कि अभी भी कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें राशन कार्ड तक उपलब्ध नहीं है। ऐसा ही मामला गढ़वा जिले के सदर प्रखंड गढ़वा के मरहटिया पंचायत के भुइया टोली का है। कोरोना महामारी के इस दौर में पूरा देश सहित झारखंड राज्य भी संक्रमण के चपेट में है। जबकि गढ़वा जिले के दुबे मरहटिया पंचायत एक भुइया टोली में करीब 200 घर आदिम जनजाति का है, लेकिन वहां प्रशासन की उदासीन रवैया से किसी का भी आज तक राशन कार्ड नहीं बना है। आज जब हमारे चैनल के प्रतिनिधि ने वहां जानकारी प्राप्त करनी चाही, तो पता चला कि दुबे मरहटिया पंचायत के पहाड़ टोला करीब 200 घर भुइयां जाति आदिवासी परिवार रहते हैं, लेकिन उनका आज तक राशन कार्ड नहीं बना है।
Advertisement
अगर किसी का बना भी है तो मात्र एक आदमी का बना है, जिसमें की मात्र उन्हें 5 किलो चावल मिलता है। जबकि मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि 2 से 3 साल पहले भी ऑनलाइन करा कर के सरकारी ऑफिस का चक्कर काट रहे हैं लेकिन हम लोग का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। इस मौके पर वहां के वार्ड पार्षद रामसेख भुइयां ने कहा कि यहां कई लोगों का सिंगल कार्ड रहने से काफी परेशानी है जो कि उनके परिवार में कई परिवार के सदस्य हैं, लेकिन उनका नाम नहीं जुड़ रहा है और किसी को राशन नहीं मिलता है। वे लोग इस कोरोना महामारी में कहीं काम करने भी नहीं जा पा रहे हैं। किसी तरह गांव घर में ही मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं। जबकि पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनोज तिवारी ने कहा कि कई मर्तबा वे अपने निजी खर्च पर ग्रामीणों को गढ़वा प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय साथ ही उपायुक्त कार्यालय भी लेकर के गए हैं लेकिन उन ग्रामीणों का सुनने वाला कोई नहीं है।
Advertisement
जब इस संबंध में पंचायत के मुखिया सफेदा बीवी ने कहा कि वे अपनी तरफ से ग्रामीणों का राशन कार्ड बनवाने के लिए पूरा प्रयास किए हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीन रवैए के कारण अभी तक ग्रामीणों का राशन कार्ड नहीं बना है। उन्होंने गढ़वा जिला प्रशासन से अनुरोध है किया की इस टोले में जो आदिम जनजाति बहुल टोला है। यहां कैंप लगाकर राशन कार्ड बनवाने का काम किया जाए।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play