whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276339
Loading...


राशन नहीं मिलने से भुखमरी की आई नौबत

location_on मझिआंव access_time 18-Aug-23, 06:37 PM visibility 661
Share



 राशन नहीं मिलने से भुखमरी की आई नौबत


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी डीलरों को राशन अगस्त माह का नहीं मिलने से लाभुकों को नहीं मिला राशन, जिससे भुखो मरने की स्थिति आ गई है।चारों ओर राशन के लिए हाहाकार मचा हुआ है।खुले बाजार में जो मोटा चावल अब प्रति किलोग्राम 40रुपये के हिसाब से खरीदने पर मजबुर हैं।जो इससे पहले लगभग 25से 26रुपये किलोग्राम मिला करता था । जानकारी देते हुए सहायक गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अगस्त एवं सितंबर माह का एस.आई. ओ . अपलोड नहीं होने के कारण दोनों माह का राशन नहीं मिल पा रहा है जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को। साथ ही यह भी बताया कि भारत सरकार अपना हिसाब कर रही है जो कई डीलरों के पास पहले का स्टॉक जो बचा हुआ है वह सरकार को‌ औन लाइन दिख रहा है।
वह बचा हुआ स्टॉक को सरकार मिलान कर रही है, तथा कई डीलरों से दवा आपत्ति की मांग भी की गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पीएम जी वाई के तहत जो बचा हुआ डीलर के पास पहले का राशन स्टॉक है उसे मिलान नहीं होने के कारण स्टॉक का कटौती की जा रही है, तथा जो डीलर के पास पहले से स्टॉक ऑनलाइन दिख रहा है उसे डीलर को उक्त राशन को लाभुकों के बीच में हर हाल में वितरण करना है ।वही जब तक सटौक का मिलान नहीं हो जाता है ,तब तक डीलरों का राशन वितरण करने का निर्देश उपर से नहीं आता है राशन गोदाम से वितरण नहीं हो पाएगा।साथ ही श्री पांडेय ने यह भी बताया कि पिछला अगस्त 2022का पीएमजी के वाई का एस आई ओ किलियर नहीं होने के कारण तथा उपकरण के पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद ही राशन मिलेगा।
इधर अगस्त माह का राशन नहीं मिलने के कारण एक तरफ महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, वहीं गरीब तबकों के लोगों को जो मोटा चावल जो राशन का चावल हुआ करता था वह चावल आज ₹40 प्रति किलो के हिसाब से खरीदने पर मजबूर हैं ,जो गरीब के बस से बाहर के चीज है। वहीं लोगों का कहना है कि 2020-21 कोरोना काल में एवं 2022 सुखा के चपेट में एवं 2023 भी सुखाड़ के चपेट में आने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं ।वहीं दूसरी तरफ राशन नहीं मिलने से लोग भूखे मरने की नौबत आ गई है। लाभुकों के साथ-साथ राशन गोदाम के सभी मजदुरों को भी गोदाम बंद हो जाने से भुखो मरने की नौबत आ गई है। गोदाम के लेबर उसी पर आश्रित हैं,वे प्रतिदिन गोदाम खुलने के इंतजार करते देखे जाते हैं।अविलंब उपायुक्त से सभी ने इस भुखमरी की स्थिति में राशन वितरण कराने की मांग की है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play