भवनाथपुर : :भवनाथपुर प्रखंड के शिव पहाड़ी गुफा मंदिर को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित किया जाएंगा।बीडीओ जयपाल महतो के साथ जीप सदस्य रजनी शर्मा ने शिव पहाड़ी गुफा मंदिर का दौरा कर मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी ,सदस्य से मुलाकात करते हुए स्थल का जायज़ा लिया।
मौके पर मौजूद लोगों को जयपाल महतो और रजनी शर्मा ने कहा झारखंड सरकार सभी प्रखंडों में पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर रही इसी कड़ी में शिव पहाड़ी गुफा मंदिर क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य जायज़ा लेते हुए जांच प्रतिवेदन सरकार को भेजा जाएगा।विदित हो कि रजनी शर्मा ने शिव पहाड़ी गुफा मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने को लेकर 13 विंदूओं पर मामला उठाते हुए जिला परिषद बोर्ड,जिला प्रशासन और राज्य सरकार को पत्र भेज कर मांग किया था।
जिसके आलोक में जिला परिषद गढ़वा के द्वारा बीडीओं जयपाल महतो को आवश्यक कार्रयवाई करते हुए बोर्ड को प्रतिवेदन भेजने के लिए पत्र जारी किया था।जिसको लेकर शुक्रवार को जयपाल महतो और रजनी शार्मा दोनों ने स्थल का निरक्षण करते हुए प्रतिवेदन जिला परिषद गढ़वा को भेज दिया है।शिव पहाड़ी गुफा मंदिर को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने को लेकर प्रशानिक प्रक्रिया आरंभ किए जाने को लेकर स्थानिए लोगों में हर्ष है। इस मौके पर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, एसआई शहदेव साह,पंडरिया मुखिया पति अनिल चौबे, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता,ब्रजेश कुमार गुप्ता, मनोज चंद्रवंशी, बीरबल साह, रामविजय साह, कामेश्वर साह, राकेश गुप्ता, लाल बहादुर साह, वेद प्रकाश आर्य, इंद्रजीत कुमार, अनूप गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित है।