whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277269
Loading...


प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख ने ढेकुलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

location_on भवनाथपुर access_time 18-Aug-23, 05:30 PM visibility 658
Share



प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख  ने ढेकुलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड प्रमुख शोभा देवी व उप प्रमुख पिंटू टोप्पो ने शुक्रवार को भवनाथपुर ढेकुलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था, छात्राओं को नास्ते में दी गई बासी रोटी देख तथा किचन की इर्द गिर्द लगी गंदगी देख विफर पड़ी। उन्होंने विद्यालय के लेखापाल विनय गुप्ता को फटकार लगाते हुए किचन और इसके आस पास लगे गंदगी को अविलंब साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय की कमियों को प्रमुख के समक्ष उजागर करते हुए बताया कि रसोईया के रहते हुए भी हम बच्चियों से रोटी बनाने हेतु आटा गुंथवाया जाता है, साथ ही हमलोगो को कभी मेन्यू के हिसाब से विद्यालय में भोजन भी नही मिल रहा है।
इस पर प्रमुख ने उपस्थित प्रभारी वार्डेन पूनम कुमारी से जब भोजन में मिलने वाली मेन्यू दिखाने की मांग की तो वह मेन्यू नही दिखा सकी। वहीँ रसोईया ने बताया कि बच्चियों को पौष्टिक आहार नही मिल रहा है, पिछले एक वर्ष से चिकेन और मछली भी बंद कर दिया गया है। विद्यालय के किचन और इसके इर्द गिर्द गंदगी की अंबार देख कहा कि इससे अच्छा तो होटल भी साफ रहता है। इस तरह की बदबूदार गंदगी से डायरिया भी फैल सकती है। नास्ते में छात्राओं को मिलने वाली बासी रोटी देख प्रमुख ने कहा कि वार्डेन विद्यालय के बच्चियों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जा सकता। प्रमुख शोभा देवी ने कहा कि इस विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख इस मामले से अवगत कराने के साथ ही शिक्षिकाओं और लेखपाल की वेतन बंद करने संबंधी पत्र लिखा जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play