भवनाथपुर : प्रखण्ड के अरसली उतरी पँचायत भवन में मुखिया इसरत जहां ने शुक्रवार को महिला समूह के द्वारा सक्षम केंद्र का फिता काटकर व नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया ।
कहा कि महिला समूह की महिलाएं अब अपने विकास के लिए एक जगह बैठकर चर्चा के माध्यम से वेवसाय के गुर सिख सकेंगी जहां जेएस एल पीएस के लोग महिलाओ को कार्य करने के तकनीकी के बारे में सुझाव देंगे इससे समूह की महिलाओ को विकास में गति मिलेगी ।इस मौके पर सभी वार्ड के सदस्य ,पिंटू अंसारी जीसेलपीएस के बीपीएम नीरज कुमार व सदस्यों में ,रेखा देवी ,सीता देवी ,मिना देवी रीता देवी ,नीलम देवी कौशल्या देवी ,कुशुम देवी ,सारदा देवी प्रियंका देवी ,मानती देवी सरिता देवी रीता कुमारी सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थी।