whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277270
Loading...


कोई भी कार्य राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, सेवा भावना से करता हूं : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-23, 07:02 PM visibility 657
Share



कोई भी कार्य राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, सेवा भावना से करता हूं : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शिव भक्त एक हजार कांवरियों का जत्था गुरुवार को गढ़वा से बोल बम के लिए रवाना हुआ। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के सौजन्य से 20 लग्जरी बसों में लगभग एक हजार कांवरियों को बोल बम के लिए रवाना किया। करीब एक सप्ताह के इस यात्रा में कांवरियों को बाबा बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ एवं रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों के कांवरियों के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई है। इससे पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी कांवरियों को भोजन कराया गया। उसके बाद वहां से बाजे गाजे के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी कांवरियों के साथ पैदल अपने आवास से चिनियां मोड़ काली मंदिर एवं रंका मोड़, मेन रोड होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया।
उसके बाद बस स्टैंड पहुंच कर वहां से सभी को बोल बम के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी कांवरियां को रास्ता के लिए नाश्ता का डब्बा दिया गया। साथ ही रास्ते में कई स्थानों पर कांवरियां को रहने, खाने आदि के लिए कैंप की भी व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर प्रति वर्ष कावरियों को बोलबम भेजते हैं। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे कोई भी काम रानीतिक लाभ के लिए या राजनीतिक भावना से नहीं बल्कि सेवा भावना से करते हैं। जो भी व्यक्ति सच्ची भावना से कार्य करता है, हमेशा उसे भगवान भोलेनाथ एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इतनी शक्ति प्रदान की है कि वे भगवान के भक्तों की हमेशा सेवा कर सकते हैं।
उन्होंने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि वे भगवान भोलेनाथ से यह कामना जरूर करें कि मैं अंतिम सांस तक गढ़वा एवं गढ़वा वासियों की सेवा कर सकूं। मेरे सेवा कार्य में हमेशा निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मानव से प्रेम करना है सबसे बड़ी पूजा एवं सबसे बड़ा धर्म है। आज बाबा धाम जाने वाले सभी हिंदू भाई हैं लेकिन इनकी सेवा में यहां काफी संख्या में मुस्लिम भाई भी बढ़ चढ़ कर लगे हुए हैं। यही हमारे भारत की गंगा जमुनी तहजीब की पहचान है। भगवान भोलेनाथ हमेशा आपसी भाईचारा, एकता एवं भावना बनाये रखें। उन्होंने कहा कि इस सावन के पवित्र महीने में जो लोग भी बाबा धाम जाने के इच्छुक हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
किसी भी व्यक्ति की तीर्थ यात्रा का सपना अधूरा नहीं रहेगा। वे आगे भी इस तरह से लोगों को बोल बम भेजने की व्यवस्था करते रहेंगे। मंत्री ने कहा कि सभी कांवरिया बाबा भोलेनाथ से गढ़वा के अमन, चैन, सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। ताकि गढ़वा शांति पूर्वक हमेशा विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, शरीफ अंसारी, मासूम खान, राजकिशोर यादव, छोटू सिंह खरवार आदि ने विचार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, अराधना सिंह, फुजैल अहमद, संजय चौधरी, नीलू खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कांवर यात्रा पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन, शिव भक्तों के साथ जमकर थिरके मंत्री गढ़वा। शिव भक्तों को बोल बम रवाना करने के दौरान बस स्टैंड में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायक कुणाल तिवारी ने भक्ति गीत प्रस्तुत की। इस दौरान सभी कांवरिये भी थिरकते रहे। बोल बम जाने वाले सभी कांवरियों के विशेष आग्रह पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी बाबा भोलेनाथ की गीत पर शिव भक्तों के साथ जमकर थिरके। इस दौरान उपस्थित झामुमो के पदाधिकारी व शिव भक्त काफी देर तक भाव विभोर होकर थिरकते रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play