भवनाथपुर : पुलिस ने अवैध रूप से बड़े पैमाने पर पशु तस्करी के प्राथमिक अभियुक्त हरिहर साव को गिरफ्तार कर न्यालय को गुरुवार को सुपुर्त किया है ।
हरिहर साव पिता सहंग सह सरैया निवासी पर दो वर्ष पूर्व प्राथमिकी अभियुक्त था जो फरार चल रहा था ।जबकि बीते दस दिन पूर्व भवनाथपुर पुलिस ने करमाहि गांव से 23 पशु धन को जपत कर ग्रामीणों के बीच वितरण किया था ।जिसमे एक राम लखन यादव कईलान गांव के ग्रामीण के द्वारा थाना से मिले दो बैल की चोरी की शिकायत करते हुए हरिहर साव व उसके पुत्र पर चोरी करने की आरोप लगाया था । जिसपर पुलिस ने सनहा भी दर्ज किया है ।