गढ़वा : सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के पद पर डॉक्टर हरेंन चंद्र महतो ने गुरुवार को अपना योगदान किया इससे पूर्व डॉ अवधेश सिंह को गढ़वा सदरअस्पताल का उपाधीक्षक बनाए गए थे इसके बाद डॉ अवधेश सिंह को गढ़वा सिविल सर्जन बना दिया गया ।
इस दौरान गढ़वा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के पद खाली रहने के कारण प्रभारी उपाध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार को बनाया गया था गुरुवार को डॉक्टर हरेंन चंद्र मेहता ने गढ़वा पहुंचकर डॉ अवधेश सिंह से पदभार ग्रहण किया इस मौके पर डॉक्टर हरेंन चंद्र मेहता ने कहा कि सदर अस्पताल मैं आए मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे उन्होंने बताया कि अस्पताल में जो भी टूटियां होगी उसमे भी सुधार लाएंगे इस मौके पर सिविल सर्जन अवधेश सिंह डॉ जेपी ठाकुर डॉ अमित कुमार संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।