भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली टोला चिरैयाटांड़ में बीती रात्रि जंगली हाथी ने दलकु केरकेट्टा का घर ढा़ह दिया और कई लोगों की धान और मक्का की फसल को बर्बाद कर दिया है।
भंडरिया वनक्षेत्र के फॉरेस्ट गार्ड दयानंद कुमार घटना स्थल पर पहुँच कर हाथी द्वारा धवस्त किए गए मकान और फसल के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हाथी द्वारा किए गए नुकसान की जांच की जा रही है । जिनका जितना नुकसान हुआ है।उन्हें उनकी मुआवजा की राशि दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि जंगली हाथी ने चिरैयाटांड़ गांव में पहुंच गया। और वहां सबसे पहले जसीम अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी धान की फसल को खाकर और कुचल कर बर्बाद कर दिया।
उसके बाद दलकु केरकेट्टा के मक्का की फसल को खाकर और रौंद कर बर्बाद कर दिया। इतने के बाद भी हाथी के पेट नहीं भरी तो दलकु केरकेट्टा के घर के दिवाल को तोड़ दिया। और घर में रखे गेहूँ के भुसा को खा गया। दलकु केरकेट्टा और उसकी पत्नी घर में सो रहे थे। घर ढ़हने की आवाज सुन कर निकलकर बाहर भागे। तब उसकी जान बची। दलकु केरकेट्टा का एक ही कमरा था। हाथी द्वारा ढ़ाह देने के बाद अब वह बेघर हो गया है। हाथी द्वारा इस घटना में करीब एक लाख रुपए के नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित लोगों ने हाथी द्वारा किए गए नुकसान की मुआवजे की मांग किया है।