गढ़वा :
धुरकी थाना छेत्र के सगमा प्रखण्ड स्थित सोनडीहा दक्षिण में करेंट की चपेट में आने से युवक की आज सुबह हुई मौत ।
मिली जानकारी के अनुसार सोनडीहा दक्षिण गांव निवासी विजय यादव के पुत्र अरविंद यादव 22 वर्ष गुरुवार की सुबह नौ बजे मोटर लगाकर खेत का पटवन कर रहा था ।
इसी बीच मृतक खेत मे पड़े बिजली तार की चपेट में आ गया घायल युवक को परिजनों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल नगर उंटारी लेकर पहुचे जाहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।
इसकी खबर जैसे ही गांव में पहूंची तो परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया ।
घटना की सूचना पर मृतक के घर सांत्वना देने वालों का भीड़ लगा हुआ है ।
सांत्वना देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव मुखिया पति हनुमंत यादव पूर्व प्रमुख संजय यादव दसरथ बैठा रिकू प्रजापति का नाम समिल है ।