गढ़वा :
गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में विवाहित युवती के साथ गैंग रेप की घटना सोमवार शाम 7 बजे घटी है। इस मामले
में पीड़िता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
थाने को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपने मायके से ससुराल जा रही थी। रास्ते मे दो युवक बाइक रोककर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। साथ ही बाइक पर जबरन बैठाने लगे। मेरे द्वारा विरोध के बावजूद जबरन बाइक पर बिठाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया गया। उसके बाद उसे सड़क पर ही उसी हालत में छोड़कर दोनों भाग गए।
अगले दिन जब होश में आने पर मायके में थी। मालूम चला कि रास्ते से गांव के कुछ लोग उठाकर मायके छोड़ दिये है।
पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वही पीड़िता के आवेदन पर एक नामजद व एक अज्ञात पर एफआईआर नगर उंटारी थाने में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कोर्ट में महिला का 164 के तहत बयान दर्ज कराकर मेडिकल कराया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश सिंह ने बताया कि विवाहिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराकर आगे की कार्यवाई किया जा रहा है।