गढ़वा :
डीआर कांपलेक्स जोबरईया मोड में आजसू पार्टी के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
सर्वप्रथम आजसू नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
आजसू पार्टी के गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ ठाकुर ने वाजपेई जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जैसे नेता बार-बार जन्म नहीं लेते वह एक बार जन्म लेते हैं और इतिहास रच जाते हैं
आज के राजनेताओं को इनकी जीवनी से कुछ सीखने की आवश्यकता है देश व जनता के प्रति इनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा, जब जब भारतीय राजनीति की चर्चा होगी तब तब श्रद्धय अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया जाएगा
वरिष्ठ नेता पूर्व जिला सचिव डॉ इस्तियाक रजा ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई नेता नहीं विचार थे दूरदर्शी सोच रखने वाले कुशल नेतृत्व करता प्रखर वक्ता एवं महान कवि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन करते हैं
श्रद्धांजलि सभा में रंजीत कमलापुरी, ब्रजेश कुमार पाल, जितेंद्र पाल, अशरफ हुसैन, अशोक प्रसाद, लल्लन राम, मो. सिराज अंसारी, राकेश ठाकुर, मो. जुबेर, मो. क्यामू आदि लोग उपस्थित थे