whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270361
Loading...


श्री वंशीधर नगर

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Aug-23, 06:13 PM visibility 699
Share



श्री वंशीधर नगर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी के चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम ने झंडोत्तोलन किया.उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास की महती आकांक्षा को पूरा करने का जीतोड़ प्रयास कर रही है.मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय,मो0 नईम खलीफा,अश्विनी कुमार,सीताराम जायसवाल, नंदकिशोर प्रसाद,उमाशंकर प्रसाद,सलीम अंसारी,सुजितलाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. :--भागवत कथा सुनने से पापों से मुक्ति मिलती है-जीयर स्वामी श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के पाल्हे जतपुरा ग्राम में चल रहे प्रवचन के क्रम में श्री श्री जीयर स्वामी महाराज ने कहा कि भागवत कथा सुनने के कारण ही भक्ति के पुत्र ज्ञान तथा वैराग्य ठीक हो गये. श्रीमद्भागवत महापुराण भगवान की साक्षात् मुर्ति हैं,इसे सुनने से व इसके स्मरण से पापों का नाश होता है. आत्मा तृप्त होती है. दिल दिमाग शांत होता है. श्रीमद्भागवत के कथा के कारण ही भक्ति के दोनों पुत्र स्वस्थ हो गये.उन्होंने कहा कि कीर्तन आनंद का विषय होता है. कीर्तन में तन्मयता होनी चाहिए. कीर्तन का बहुत बड़ा महत्व होता है. शास्त्र में भगवान को पूजन करने के लिए अनेक उपाय बताया गया है. एक उपाय है भगवान के सामने नृत्य करना. परंतु आज दुर्भाग्य है कि व्यास की गद्दी पर बैठ करके व्यास गद्दी के नियम के विरूद्ध खड़े होकर नाच रहें है. यह भारत की संस्कृति के लिए दुर्भाग्य है. व्यासगद्दी की एक गरिमा होती है. मर्यादा होती है.वेद और शास्त्र के अनुसार जो ऐसा करता है ठीक नहीं है.जो आज के युग में नृत्य करते हैं वो तन्मयता के साथ नही बल्कि दिखावा करते हैं जो ठीक नहीं है. भगवान को प्रसन्न करने का दुसरा माध्यम है गीत गाकर. तीसरा वेद, पुराण का पाठ करके भगवान को प्रसन्न किया जाता है.धर्म की जिज्ञासा के बाद ब्रह्म की जिज्ञासा करनी चाहिए. बिना धर्म को जाने ब्रह्म की खोज कठिन होती है. भूमि में छुपी खनिज-सम्पदा एवं दूध में मिले पानी को नंगी आँखों से नहीं देखा जा सकता, इसके लिए उपकरण की आवश्यकता होती है, उसी तरह ब्रह्म को जानने के लिये धर्म रुपी उपकरण आवश्यक है.जैन धर्म सनातन से है, परन्तु सनातन धर्म-दर्शन नहीं स्वीकारने के कारण सर्वमान्य नहीं हो पाया. सनातन धर्म दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं.श्री जीयर स्वामी ने कहा कि मानव जीवन में शरीर से कर्म होता है जिसे मन संचालित करता है.मन को नियंत्रित रखना चाहिए.अंगुलिमाल का शरीर वही रहा लेकिन मन के बदल जाने से वह अहिंसा का पुजारी बना. श्री जीयर स्वामी जी ने कहा कि एक बार राजा जनक आत्म ज्ञान प्राप्त करने के लिये एक सभा बुलायी. उन्होंने कहा कि अल्प समय में जो आत्मज्ञान करायेगा, उसे आधा राज दे देंगे. विद्वानों ने अलग-अलग राय दी.राजा जनक संतुष्ट नहीं हुए. सभा में पहुंचे अष्टावक्र को देख सभी लोग हँस दिये क्योंकि उनके सभी अग टेढे थे.अष्टावक ने कहा कि किसी का शरीर देखकर उपाहास नहीं करनी चाहिये. उसका गुण देखना और जनाना चाहिए.जनक जी क्षमा याचना किये. अष्टावक्र जी ने घोड़ा मंगाया .राजा जनक से कहा कि एक पैर रिकाब में रखिये और मेरा दक्षिणा दीजिए.जनक ने अपना आधा राज और शरीर देने की बातें कहीं.अष्टावक्र ने कहा कि ये दोनो आप के नहीं हैं. आप उपयोगकर्ता है. राज की सपदा प्रकृति और प्रजा की है.शरीर पंचभूत से बना है, जिसपर पत्नी का भी अधिकार है. आप अपना मन, चित्त, बुद्धि और आकार दे दे और घोड़े पर सवार हो जाये. राजा शून्य की स्थिति में हो गये. उन्हें अल्पसमय मै आत्म शाति मिली कि मन पर नियंत्रण से ही आत्म ज्ञान संभव है. मन, चित, बुद्धि और अहंकार के कारण ही संसार के भोग में मानव भटकता है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play