भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र के अरसली बनखेता गांव में बीती रात्रि जहरीली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से बीमार हो गए ।जिन्हें रात्रि में ही भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में भर्ती कराया गया ।बीमार में देव वन्स साह पिता विफन साह, पत्नी सूर्जा देवी,बेटा संतलाल साह ,बेटी दया कुमारी ,मां सहोदर देवी ,राधिका देवी पतज अनिल साह के नाम शामिल है सभी बीमार लोंगो को सामुदायिक स्वाथकेंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक अभिनीत विस्वास के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।अभी सभी लोग स्वस्थ बताये जा रहे है ।
संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढवा) थाना क्षेत्र के अरसली बनखेता गांव में बीती रात्रि जहरीली खुखड़ी खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से बीमार हो गए ।
जिन्हें रात्रि में ही भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में भर्ती कराया गया ।बीमार में देव वन्स साह पिता विफन साह, पत्नी सूर्जा देवी,बेटा संतलाल साह ,बेटी दया कुमारी ,मां सहोदर देवी ,राधिका देवी पतज अनिल साह के नाम शामिल है सभी बीमार लोंगो को सामुदायिक स्वाथकेंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक अभिनीत विस्वास के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।अभी सभी लोग स्वस्थ बताये जा रहे है ।
संवाद सूत्र भवनाथपुर (गढवा) पीएचडी कार्यालय के गोदाम से कबाड़ी लोहे टीना का समान आये दिन चोरी हो रही है और इसके देखरेख करने वाले इकलौते कर्मी कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए है ।बताते चलें कि भवनाथपुर प्रखण्ड परिसर में ही पूर्व से पीएचडी कार्यालय स्थित है जिसमे विगत दो तीन वर्ष पूर्व सभी कर्मी सेवनिर्वित हो चुके है विभाग मव इकलौते कर्मी जेई कार्यरत है ।
पीएचडी कार्यालय के आवास में पहले ही चोरों ने कमरे का दरवाजा खिड़की तोड़ कर समान चोरी कर लिए ।परन्तु वर्तमान में कार्यालय के गोदाम में लाखों रु मूल्य के हैंड पम्प के कबाड़ मौजूद है जिसका कमरे का दरवाजे खिड़की दो माह पूर्व चोरों ने तोड़ दिया और धीरे धीरे कबड़ को चुराकर स्थानीय अवैध रूप से कबाड़ी के पास 15 से 25 रु कोलो बेचा जा रहा है ।जबकी पूर्व में भी दैनिक जागरण में इस चोरी की हो रही घटना को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी व विभाग को सूचना भी दी गई थी ।पर कर्मी विभाग में इकलौता होने व कई प्रखंडो के प्रभार में रहने का हवाला दिया था ।बुधवार को दिन के लगभग एक बजे आधा दर्जन मुसहर परिवार के महिला व बच्चे को बोड़ा में भरकर समान ले जा रहे थे जिन्हें रोक कर पूछ ताछ करने पर देखा गया कि बोड़ा में हैंड पम्प के कबाड़ा समान भरे हुए है ।
इसकी खबर तुरन्त विभाग के जेई सुरीन किसको को दूरभाष पर दी गई जिसके बाद स्थानीय सेवा निर्वित कर्मचारी संभु राम के द्वारा गोदाम भेजा गया जहां गोदाम के दरवाजे को तार से अटकाया हुआ मिला व संभु ने बताया कि इस विभाग में अभी कोई कर्मी मौजूद नही है जिसके कारण आये दिन कबाड़ी का चोरी हो रहा है ।इसमें हम क्या कर सकते है ।
बताते चलें कि प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आधा दर्जन भवन छतिग्रस्त हो चुके है जिनमे रखे सरकारी समानो को चोरों के द्वारा सुरक्षा के अभाव में आये दिन चोरी हो रही है और सम्बन्धित विभाग के द्वारा महज खाना पूर्ति के लिए स्थानीय थाने म3 अज्ञात पर सनहा दर्ज कर दिया जाता है ।अगर इन खंडहर भवन को छोड़ भी दिया जाय तो अभी 15 दिन पूर्व नए प्रखण्ड कार्यालय में रखे गरीबों के लिए लुंगी व साड़ी की चोरी की घटना घटित हुई है जिसका अभी तक कुछ पता नही चल पाया है ।