मेराल : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के साथ सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ झंडा फहराया गया। झंडोत्तोलन के बाद कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख दीपमाला कुमारी ने झंडोत्तोलन किया इसके अलावे थाना में थाना प्रभारी नीतीश कुमार स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय पर मुखिया रामसागर महतो ब्लॉक कॉलोनी मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक गंगेश कुमार पांडे एसडी मेमोरियल अकाडमी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, ब्रजेश मिश्रा, किस्मत कॉलेज ऑफ ग्रुप परिसर में डॉक्टर अनिल कुमार साह एसजीएन किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल में धर्मेंद्र देव डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल में थाना प्रभारी नीतीश कुमार सुरेंद्र विश्वकर्मा, पंचायत सचिवालय हासनदाग पर मुखिया फूलमंती देवी करकोमा पंचायत सचिवालय पर वीरेंद्र नाथ तिवारी मेराल पश्चिमी पंचायत सचिवालय पर मुखिया उर्मिला देवी,ओखरगड़ा पूर्वी में मुखिया अजीज अंसारी,लोवादाग पंचायत सचिव पर मुखिया जसिमा बीबी,गोंदा पंचायत सचिवालय पर मुखिया बेबी देवी, गेरुआ पंचायत सचिवालय पर मुखिया अनिल चौधरी तीसर टेटुका पंचायत सचिवालय पर मुखिया मनीषा देवी चेचरिया पंचायत सचिवालय पर जितनी देवी ने झंडा तोलन किया।

झंडो तोलन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार के सौजन्य से मेराल हाई स्कूल के मैदान में पुलिस प्रशासन एकादश एवं नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। नागरिक एकादश के टीम मैच जीतने में कामयाब रहे। इधर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेश कुमार साव सीओ निकिता बाला प्रखंड नाजिर सुनील कुमार रिजवान अख्तर सीआई कपिल देव मांझी मुरारी मिश्रा कुणाल कुमार बिदेश्वरी पार्षद ऑपरेटर अंचल आलम अंसारी प्रखंड ऑपरेटर खादिम अंसारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।