whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269168
Loading...


एसपी ने क्राइम मीटिंग 5 या अधिक मामले में अन्तरलिप्त अपराधियों के खिलाफ सत्यापन कर सीसीए लगाने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 16-Aug-23, 05:32 PM visibility 673
Share



एसपी ने क्राइम मीटिंग 5 या  अधिक मामले में अन्तरलिप्त अपराधियों के खिलाफ सत्यापन कर सीसीए लगाने का दिया निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं निर्देश दिए गए । सर्वप्रथम विगत माह जिला अंतर्गत मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने पर सभी पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी गई एवं आने वाले समय में भी इसी प्रकार विधि व्यवस्था को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया गया। . सभी थाना प्रभारी को ऐसे अपराध कर्मी की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिनके विरूद्ध 5 या 5 से अधिक अपराधिक कांड दर्ज है। ऐसे अपराध कर्मी के वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यकता अनुसार निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने अथवा सीसीए के अंतर्गत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
. एसपी नेक क्राइम मीटिंगविगत माह घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए काण्डो में आवश्यक कारवाई करते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से लूट, गृहभेदन, हत्त्या एवं बलात्कार के कांडो का उद्भेदन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। . सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी को पुराने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाएंगे एवं विशेष रूप से 04 वर्ष से अधिक लंबित कांडों का शत प्रतिशत निष्पादन लक्ष्य निर्धारित कर अगले 02 माह के अंदर सुनिश्चित कराएंगे। .सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें।
इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट दो पहिया चलाने वाले, ओभर स्पीड इत्यादि के मामलों में माननीय न्यायालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रति दिन जगह बदल कर वाहन चेकिंग अभियान चलायेंगे। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तत्काल क्षेत्र के अंचलाधिकारी/ जिला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules 2017 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को राजसात हेतु प्रस्ताव अविलंब समर्पित करेंगे। . प्रति माह प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर थाना दिवस का आयोजन सभी थाना प्रभारी करेंगे, जिसमें अधिकाधिक भूमि विवाद से संबंधित अधिकाधिक मामलों का निस्तारण अपेक्षित है।
माननीय न्यायालय से निर्गत वारंट/ कुर्की, सूचनाधिकार से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन एवं पी0जी0 पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया। इसके पश्चात आरक्षी 335 मुकेश कुमार मेहता, जो CCTNS कार्य हेतु गढ़वा थाना में प्रतिनियुक्ति है को NCRB नई दिल्ली द्वारा दिए प्रशस्ति पत्र को हस्तगत कराया गया। अपराध गोष्ठी के पश्चात पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमे सभी पुलिस कर्मियों की समस्या को सुनकर उसके निदान का भरोसा दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play