whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268662
Loading...


सगमा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Aug-23, 05:25 PM visibility 657
Share



सगमा प्रखंड कार्यालय के समक्ष  भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भरतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय सगमा के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद भाकपा का प्रतिनिधि मंडल ने 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा.मांग पत्र में त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे को रद्द करने तथा रजिस्टर टू से मालगुजारी रसीद काटने,सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाने तथा पुराने आहर पोखर की मरम्मति कराने,तुलसी दामर डोलोमाइट खदान को चालू कराने, सभी सरकारी कार्यालयों में व विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों को भरने तथा सभी परिवारों को राशन कार्ड दिलाने की मांग शामिल है.इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्षा नही होने के कारण पूरा क्षेत्र सुखाड़ की चपेट में है.ऐसी स्थिति में किसानों व मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है.जंगलो को काटने व पहाड़ो को तोड़ने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है.आदिवासियों की खतियानी भूमि को गैर आदिवासी लूटकर उसपर निर्माण कार्य कर रहे हैं. मालिक गैरमजरूआ भूमि को बखास्त बनाकर गरीब जोतदारों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है.केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है.वक्ताओं ने उक्त समस्याओं के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन तेज करने की अपील किया.मौके पर जिला सचिव राजकुमार राम,कार्यकारी सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,रामनाथ उरांव,नगीना राम,सुरेश प्रजापति,श्री राम,आनन्द तुरिया,विद्या पासवान,मोती राम,गोपाल यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play