मेराल : ओखरगाड़ा गांव के चटनिया मोड़ पर बुधवार को होम प्लान कंट्रक्शन का उद्घाटन जिप सदस्य सह बसपा विधानसभा प्रभारी अजय मेंटल महर्षि वेदव्यास के जिला प्रवक्ता सुमेर चौधरी ओखरगड़ा पूर्वी मुखिया अजीज अंसारी शिव कुमार चौधरी पूर्व उप प्रमुख रविंद्र चौधरी इत्यादि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया ।
इस अवसर पर अजय मेंटल ने कहा कि होम प्लान कंस्ट्रक्शन से इस इलाके में भी खूबसूरत मकान नक्शा के माध्यम से बनाएंगे। यहां के लोगों को घर के नक्शा बनवाने के लिए डाल्टनगंज या गढ़वा टाउन जाना पड़ता था। अब लोगों को घर के नक्शा बनवाने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़ेगा। अजय मेटल ने इसके लिए बीरबल चौधरी को बधाई दिया।
कार्यक्रम का संचालन दानिश आलम ने किया।इस अवसर पर डॉ कुलदेव चौधरी टुनटून चौधरी विकासशील इंसान पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रदेव चौधरी मो. खालिद रामलाल चौधरी अमित अग्रवाल सुबोध गुप्ता दिनेश गुप्ता सकेंद्र चौधरी धनजय चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।