मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के जाहर सराय के टोला करमाहा के जंगल से 21 वर्षीय युवक राहुल सिंह का शव मंगलवार की रात्रि लगभग 8बजे बरामद कर पुलिस थाना लाई है।

थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि सूचना मिली कि गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याण पुर गांव निवासी राहुल सिंह जाहर सरई गांव के जनेश्वर सिंह के यहां जो मृतक युवक के फुफा लगते हैं वही रहकर काम धंधा जैसे :घरेलू काम गाय बैल चलाना खेती-बाड़ी करना इत्यादि कर रहा था ।जो सोमवार से गायब था ।जिसका मंगलवार को करमाहा के जंगल में उसका शव होने की सूचना मिली ।सूचना पाते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित एवं थाना पुलिस दल -बल के साथ रात्रि लगभग 8बजे जंगल से शवको पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, एवं पुलिस के जवान के सहयोग से निचे उतारा गया।
उक्त स्थल पर जहर का पुड़िया पानी का बोतल तथा एक बड़ा सा मोबाइल भी था ।इधर मृतक के फुफा जनेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार से ही गायब था,काफी खोजबीन किया पर नहीं मिला, सोमवार के शाम लगभग 3बजे उसके मोबाइल पर बात उससे हुई थी ,इसके बाद फोन करने पर मोबाइल रिसीव नहीं किया ।जो अंत में उसका शव बरामद हुआ, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह युवक जहर खाकर आत्महत्या किया हो। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को मझिआंव थाना लाई है सुबह पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा जाएगा।