whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265752
Loading...


सेंट्रल बैंक में शाखा प्रबंधक ने फहराया तिरंगा

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Aug-23, 06:48 PM visibility 734
Share



सेंट्रल बैंक में शाखा  प्रबंधक ने फहराया तिरंगा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पाल्हे कलां में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडेय की ओर से आन, बान व शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान हमारे देश के वीर शहीद जवानों को याद किया गया। उनकी कुर्बानी को याद कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे..भगत सिंह अमर रहे.. पंडित जवाहरलाल नेहरु अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. आदि के नारों से बैंक परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी के तरफ से प्रसाद स्वरूप मिठाई बाटी गई। वही मौके पर स्थानीय दुकानदार व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आजादी का पर्व के अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हमें जो आजाद मिली है। उसके लिए हमारे वीर शहीद जवानों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उन वीर शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे मातृभूमि के असली सपूतों थे। जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर देश को आजादी दिलाई और आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। ऐसे वीर शहीद सदैव हमारे दिलों में व यादों में जिंदा रहेंगे।
उन्होंने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। मौके पर सेंट्रल बैंक गढ़वा के शाखा प्रबंधक सतीश राणा, टाटा एआईए प्रतिनिधि अमलेश कुमार प्रजापति, प्रतिष्ठित व्यवसाई जोखू प्रसाद, बिजेंद्र कुमार चौबे, योगेश्वर तिवारी, बैजनाथ राम, सुरेश विश्वकर्मा, अमित चौबे, मुकेश जयसवाल, राजदेव सिंह, अमित कुमार, आनंद कुमार, अनूप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play