whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264743
Loading...


श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Aug-23, 06:29 PM visibility 704
Share



 श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में  शान से तिरंगा झंडा फहराया गया


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : आजादी का पर्व के 77 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर आन बान और शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर अनुमंडल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस आलोक कुमार ने तिरंगा झंडा फहराया। वहीं तिरंगे को सलामी भी दी। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर समयानुसार झंडोत्तोलन किया गया। सर्वप्रथम अनुमंडल कार्यालय व एसडीओ आवास पर अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस आलोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय व आवास पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर गोकुल प्रसाद, नगर ऊंटरी थाना में थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, महिला थाना में थाना प्रभारी पिंकी कुमारी साव, नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ आलोक कुमार, अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय में दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी,चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के कार्यालय में अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पाल्हे कलां में शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडेय, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पांडेय, शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय में झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, टीडीएम कॉलेज अधौरा, मां नगीना शाही महाविद्यालय में, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पुरैनी शाखा, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सरस्वती विद्या मंदिर, अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, नगर उंटारी रेलवे स्टेशन, वन विभाग परिसर आदि जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन के पश्चात इन सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं भारत माता की जय.. वंदे मातरम.. महात्मा गांधी अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. वीर शहीद अमर रहें आदि के नारे लगाए गए। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले वीर शहीद जवानों को सहृदय याद किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play