मझिआंव :
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड मुख्यालय सहित सभी अन्य संस्थानों पर देश का शान तिरंगा झंडा को पुरे शानो-शौकत के साथ फहराया गया।

मझिआंव प्रखंड परिसर में प्रमुख आरती दुबे, थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित,रेफरल अस्पताल परिसर में प्रभारी डा: गोविंद सेठ,नपं कार्यालय परिसर में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार,पशु अस्पताल बीडीओ नितेश भास्कर, कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल परिसर में वार्डेन अपॅना कुमारी, सेंट्रल बैंक चंद्री परिसर में शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय, एसबीआई बरडीहा शाखा। परीसर में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, ग्रामीण बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक रोहित राय , मुखदेव+2उवि परिसर मे हेडमास्टर समिता कुमारी,आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में निदेशक अलखनाथ पांडेय,एल के पब्लिक स्कूल में निदेशक ललन शाह ,अक्षर द पब्लिक स्कूल में निदेशक रंजीत कुमार शाह,कांग्रेस कार्यालय परिसर में अध्यक्ष आनंद यादव,चेंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में अध्यक्ष मनोज कमलापुरी, वही बरडीहा प्रखंड परिसर में प्रमुख सुनीता देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय,बरडीहा +2उवि परिसर में हेडमास्टर कुमारी संध्या तथा दोनों प्रखंड के सभी पंचायत भवनों पर संबंधित पंचायत की मुखिया, एवं सभी स्कूलों से संबंधित हेडमास्टर के द्वारा तथा सभी सरकारी- गैर -सरकारी संस्थानों में अपने-अपने निर्धारित समय के अनुसार तिरंगा झंडा फहराया गया ।
एवं वीर सहिदों को याद किया गया।