सगमा :
सगमा प्रखण्ड में 77 वी स्वतंत्रता दिवस समारोह आन बान के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
इस अवसर पर प्रखण्ड मुख्यालय सहित सभी सरकारी व निजी संस्थाओं में झंडोलन कर राष्ट्र को नमन किया गया ।
प्रखण्ड में संचालित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर आयोजित विभीन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ने उपस्थित लिगों का मन मोह लिया ।
इस क्रम में प्रखण्ड कार्यलय में प्रमुख अजय गुप्ता अंचल कार्यालय अंचल कार्यालय में प्रभारी अंचल पदाधिकारी सत्यम कुमार ने झंडोतोलन किया ।
जबकि पंचायत सचिवालय कटहर कला में मुखिया कलावती देवी सगमा पंचायत सचिवालय सगमा में मुखिया तेजलाल भुइयां पंचायत सचिवालय बीरबल में मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा पंचायत सचिवालय घघरी मुखिया सरोज देवी ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में जीप सदस्य अंजू यादव पंचायत भवन सोनडीहा में मुखिया अनिता देवी ने झंडोतोलन किया ।
इसी प्रकार प्रखण्ड में संचालित सभी प्रकार के विद्यालय में भी सान के साथ झंडोतोलन किया गया ।