whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261407
Loading...


स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को किया अभिभूत

location_on गढ़वा access_time 15-Aug-23, 12:45 PM visibility 695
Share



स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को किया अभिभूत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : *स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या आज उत्सव गार्डेन नवादा मोड़ गढ़वा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में स्कुली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का माननीय मंत्री संग उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ हीं माननीय मंत्री का स्वागत संबोधन उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में माननीय मंत्री ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दिया एवं कहा कि वैश्विक महामारी कोविड के कारण हम अपने राष्ट्रीय त्यौहारों को भी वृहद स्तर पर नही मना पा रहे थे परंतु जैसे जैसे कोविड का प्रकोप कम होता गया हम सभी अपने राष्ट्रीय त्यौहारों को वृहद स्तर पर मना पा रहे है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर सांस्कृतिक किया जा रहा है।* *संस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वा जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व संध्या पर एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इनमें मुख्य रूप से ज्ञान निकेतन एवं बीएन्टी संत मैरी विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति वन्दे मातरम समेत अन्य गीत प्रस्तुत किया गया।
एएसडी स्कूल के छोटी बच्चियों द्वारा देश भक्ति गीत ऐ वतन मेरे वतन, जय हो गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों द्वारा देवा श्री गणेशा देवा समेत अन्य देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। ज्ञान निकेतन स्कूल बेलचम्पा के बच्चों द्वारा विभिन्न देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय गायक उमेश विश्वकर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भारत का रहने वाला हूँ गीत बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया। गायिका कृति कुमारी द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों गीत प्रस्तुत किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। गायक बसंत राम एवं सोनू कुमार द्वारा देशभक्ति गीत संदेशे आते है हमे तड़पाते है गीत प्रस्तुत किया गया।
गायक दया शंकर गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे देशभक्ति गीत बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया गया। ब्यूरो चीफ अखबार आजाद सिपाही विजय प्रताप देव द्वारा देशभक्ति गीत देखो वीर जवानों गीत गाया गया। कार्यक्रम में संगीत कलां महाविद्यालय गढ़वा की ओर से पूरे टीम द्वारा ऐ वतन तेरे लिए देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा भी हम उस देश के वासी है जिस देश में गंगा बहती है समेत अन्य गीत प्रस्तुत किया गया। जिसे लोगों ने सराहा एवं लुत्फ उठाया।* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत करने वाले कलाकारों एवं स्कुली बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रशस्तिपत्र देकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
इनमें नृत्य में तीसरा स्थान कस्तूरबा गांधी विद्यालय मेराल, दूसरा स्थान बीएस केडी पब्लिक स्कूल एवं प्रथम कस्तूरबा गांधी विद्यालय गढ़वा ने प्राप्त किया। वहीं गीत में प्रथम स्थान ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा, द्वितीय बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा एवं तृतीय स्थान बीएन्टी संत मैरी स्कूल गढ़वा ने प्राप्त किया। गायिका कृति कुमारी को बेस्ट सिंगर ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी गेस्ट सिंगर, वाद्य यंत्र वादकों एवं कलाकारों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच का संचालन पुनम श्री द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमर सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, स्कुली बच्चें, अभिभावक, आम नागरिक अन्य मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play